Arvind Kejriwal Live Updates: गुंडागर्दी चल रही, कोई कानून-व्यवस्था नहीं; मंत्री सौरभ भारद्वाज भड़के

Arvind Kejriwal ED Custody Updates: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद ED की कस्टडी में भेज दिए गए हैं। उनकी 6 दिन की रिमांड मिली है। केस से जुड़े आज दिनभर के लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal ED Custody Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ED की कस्टडी में रहेंगे। 28 मार्च को दोपहर 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली शराब घोटाले में उन्हें 21 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था। 22 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल PMLA कोर्ट में उनकी पेशी हुई, जहां से उन्हें 6 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन

वहीं अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बीते दिन आम आदमी पार्टी ने देशभर में विरोध और धरना प्रदर्शन किए, जिन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। लाठीचार्ज तक किया गया, लेकिन आप वर्करों का आक्रोश नहीं थमा। वहीं रिमांड पर भेजे जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन

उनका कहना है कि वे जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएंगे, लेकिन पद नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जहां रहूंगा, देश सेवा के समर्पित रहूंगा। देखें अरविंद केजरीवाल मामले से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स…

<>

विज्ञापन

LIVE UPDATES

मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया को संबोधित करते हुए गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। हमें पार्टी दफ्तरें जाने से रोक दिया गया है। आम आदमी पार्टी कैसे चुनाव लड़ेगी? पुलिस के पास किस कानून के तहत अधिकार है हमें नियंत्रित करने का? AAP के मंत्री पार्टी कार्यालय नहीं जा सकते। वे अपने आधिकारिक आवास पर भी नहीं जा सकते। हमने चुनाव आयोग से समय मांगा है। हम चाहते हैं कि चुनाव आयोग इस मामले में एक तटस्थ एजेंसी के रूप में कार्रवाई करे।

केजरीवाल की मंत्री आतिशी भड़की

अरविंद केजरीवाल की मंत्री आतिशी मार्लेना आज दिल्ली पुलिस पर भड़क गईं। उन्हें पार्टी के दफ्तर तक नहीं जाने दिया जा रहा था। इसलिए वे भड़क गई और बीच सड़क पुलिस वालों से उलझ गई। बीच सड़क काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

AAP ने चुनाव आयोग से मांगा समय

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है। पुलिस द्वारा ऑफिस सील करने पर EC
से समय मांगा गया है। आज पुलिस ने मंत्री आतिशी मार्लेना और अन्य नेताओं को आप ऑफिस जाने से रोक दिया।

भगवंत मान का विरोध प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आदमी पार्टी ने दिल्ली के शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान मीडिया से बात करते हुए भड़क गए। उन्होंने कहा कि कल से पूरा देश गुस्से में है। भाजपा भारत में तानाशाही लाना चाहती है। बीआर अंबेडकर का संविधान खतरे में है। मैं 140 करोड़ लोगों से अपील करना चाहता हूं कि इकट्ठे हो जाओ, वरना यह देश विनाश की ओर जा रहा है।

सुनीता केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

सुनीता केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1771423567273476331

सुकेश चंद्रशेखर का केजरीवाल पर तंज

200 करोड़ ठगने के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तंज कसा है। सुकेश ने उन्हें एक खत लिखा है और उनका 'तिहाड़ क्लब' में स्वागत किया है। उसने कहा कि सच सामने आ चुका है और सच को किसी से छिपाया नहीं जा सकता।

केजरीवाल की ACP को हटाने की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दाखिल करके उनकी सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के ACP एके सिंह को उनकी सुरक्षा से हटाने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें अदालत में पेश करने के लिए लाते समय उनके द्वारा कोर्ट रूम के बाहर मौजूद लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसी केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया के साथ भी इसी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया था, जिसकी लिखित में शिकायत भी की गई थी। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर CCTV फुटेज को संरक्षित रखने और अगली तारीख पर कोर्ट के सामने पेश करने के लिए निर्देश दिया है।

आतिशी मार्लेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और शराब घोटाले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने विरोधियों पर तंज भी कसे और केजरीवाल की गिरफ्तारी को साजिश बताया। लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आम आदमी पार्टी पर हमला बताया।

केजरीवाल की पत्नी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। वे दोपहर 12 बजे अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करेंगी।

AAP का आगे का प्लान

24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन होगा। 25 मार्च को होली का दिन है, लेकिन अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होली का कार्यक्रम स्थगित करके लोगों के बीच जाएंगे। 26 मार्च को तानाशाही के खिलाफ प्रधानमंत्री हाउस का घेराव करेंगे।

दिल्ली में आप का विरोध प्रदर्शन

शहीद भगत सिंह जी के बलिदान दिवस पर आज सुबह 10 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, सभी विधायक, सभी पार्षद, सभी पदाधिकारी एवं INDIA गठबंधन के सभी पार्टियों के पदाधिकारी शहीद पार्क, दिल्ली पहुंचकर तानाशाही के खिलाफ संकल्प लेंगे।

आतिशी मार्लेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मंत्री आतिशी मार्लेना लगातार विरोधियों पर हमलावर हैं। आज फिर वे सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसमें वे शराब घोटाले पर अपनी बात रखेंगे और विरोधियों पर जुबानी तंज कसेंगी।

केजरीवाल के घर पसरा सन्नाटा

अरविंद केजरीवाल के ED की कस्टडी में जाने के बाद उनके घर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद ही घर में तनाव का माहौल रहा। गोपाल राय, राहुल गांधी, भगवंत मान परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। वहीं आज सुबह घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। अजीब-सी खामोशी छाई थी।

ED ऑफिस के बाहर कड़ी सुरक्षा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED की कस्टडी में हैं। वे 28 मार्च तक ED ऑफिस में रहेंगे और यहीं उनसे पूछताछ होगी। इसके चलते दफ्तर के बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दफ्तर तक आने वाली सभी सड़के ब्लॉक हैं। बैरिकेड्स लगाकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अरविंद केजरीवाल का मेडिकल

ED की कस्टडी में गए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का आज मेडिकल कराया गया। सुबह-सुबह डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच करने के लिए ED ऑफिस पहुंची।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ