AAP MP Sanjay Singh Press Conference: मैं अरविंद केजरीवाल हूं, आतंकवादी नहीं। आपको शर्म नहीं आती प्रधानमंत्री जी, अपनी दुर्भावना में आप इतनी नफरत में है कि शीशे की दीवार खड़ी कर दी। जितना मर्जी जोर लगा लो, मैं टूटने वाला नहीं। देश का बेटा, जनता का सेवक बनकर सेवा करता रहूंगा।
तिहाड़ जेल से आया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का संदेश पढ़कर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) भावुक हो गए। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल का संदेश सुनाया और भाजपा व मोदी सरकार पर अपनी भड़ास निकाली।
केजरीवाल को जेल में किया जा रहा अपमानित
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में केजरीवाल के खिलाफ नफरत और दुर्भावना भरी है। इसलिए वे अपने देश के, राजधानी के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं। 24 घंटे CCTV में रखते हैं, प्रताड़ित करते हैं। केजरीवाल और उनको उनके परिवार को अपमानित किया जा रहा है। उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश हो रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल दूसरी मिट्टी के इंसान हैं। जितना तोड़ोगे, उतना उठेंगे।
संजय सिंह ने कहा कि भगवंत मान कल तिहाड़ जेल में केजीरवाल से मिलकर भावुक हो गए। जो कुछ केजरीवाल के साथ जेल में हो रहा है, आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगा। पार्टी इसकी भर्त्सना करती है, लेकिन केजरीवाल टूटेगा नहीं, दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहेंगे। तिहाड़ जेल में एक कुख्यात अपराधी है और उसका परिवार उससे मिलने आता है। मैं बहुत कुछ जनता हूं, कौन-कौन जेल के ऑफिस में आता है। कुख्यात अपराधी की मुलाकात जेल बैरक में उसके परिवार और वकील से होती है। मैं सब कुछ जानता हूं, इसलिए मेरा मुंह न खुलवाएं तो बेहतर होगा।
प्रधानमंत्री के इंटरव्यू पर भड़के संजय सिंह
सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल जो इंटरव्यू दिया, उसने देश को निराश किया। उन्होंने इंटरव्यू विस्तार से दिया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि उन्होंने आजादी के बाद हुए सबसे बड़े घोटाले को इलेक्ट्रोल बॉन्ड को खुलेआम डिफेंड किया। बॉन्ड को असंवैधानिक किसने कहा था?
सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच ने कहा कि यह असंवैधानिक हैं और प्रधानमंत्री उसे डिफेंड कर रहे हैं। उनको सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा खुलेआम भ्रष्टाचार करती है। देश के सामने भाजपा का सच सामने आया है। देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी भाजपा है। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ प्रधानमंत्री बोल रहे हैं। कैमरे के सामने झूठ बोल रहे हैं। इनकी पार्टी का नाम ही, भारतीय झूठा पार्टी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
6 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
7 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
12 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
12 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
13 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines