Delhi Liquor Policy Case ED Chargesheet Update: दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रही एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट कभी भी दाखिल की जा सकती है। वहीं इस चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल, के कविता समेत आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया जा सकता है। चार्जशीट लगभग फाइनल हो चुकी है और इसमें मामले में आरोपी बनाए गए सभी लोगों के नाम शामिल होने की संभावना है।
गत 15 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए चनप्रीत सिंह का नाम भी चार्जशीट में हो सकता है। चनप्रीत पर गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के फंड को मैनेज करने का आरोप है। अरविंद केजरीवाल को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया है। अन्य आरोपी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाए गए हैं। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अब तक गिरफ्तार सभी आरोपी तिहाड़ जेल में कैद हैं।
ASG राजू ने दिए थे AAP को आरोपी बनाने के संकेत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ASG राजू ने सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पीठ के समक्ष कहा था कि जांच एजेंसी मामले में आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने जस्टिस संजीव खन्ना और SV भट्टी की पीठ के समक्ष कहा था कि ED धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 70 के तहत केस में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाएगी। हमारे पास AAP के खिलाफ सबूत हैं।
वहीं ED के इस कदम पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि एक राजनीतिक दल के खिलाफ इस तरह की धारा लगाना अनुचित कदम होगा। इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला। इससे दुर्भावना की बू आ रही है। बदनाम करने की कोशिश हो रही है। ED का यह कदम अधिनियम और उसकी धारा 70 का दुरुपयोग है। आम आदमी पार्टी कोई कंपनी नहीं, बल्कि लोगों से मिलकर बनी रजिस्टर्ड पार्टी और व्यक्तियों का संघ है।
केजरीवाल के वकील मनु सिंघवी ने बताया साजिश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ED की चार्जशीट में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग से पंजीकृत राजनीतिक दल है। उसे एक कंपनी करार नहीं दिया जा सकता। धन शोधन निवारण अधिनियम के 20 साल के इतिहास में धारा 70 का इस्तेमाल इस तरह नहीं किया गया है।
अगर ED आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस धारा का इस्तेमाल करता है तो यह एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल को पंगु बनाने, उसका अस्तित्व खत्म करने की साजिश है, क्योंकि पार्टी के खिलाफ यह धारा लगने से पार्टी की प्रॉपर्टी जब्त हो जाएगी और बैंक खाते फ्रीज हो जाएंगे। इससे पार्टी चुनाव नहीं लड़ पाएगी। आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव लड़ने से रोकने के लिए भाजपा और मोदी सरकार द्वारा साजिशें रची जा रही हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
2 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
9 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
12 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
13 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
15 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines