अरविंद केजरीवाल को एक और झटका, MLA दुर्गेश पाठक को ED ने भेजा समन, शराब घोटाले में होगी पूछताछ

ED Summoned Delhi AAP MLA Durgesh Pathak: दिल्ली के शराब घोटाले की जांच आगे बढ़ाते हुए ED ने अब आप विधायक दुर्गेश पाठक को समन किया है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ED ने केजरीवाल के पर्सनल असिस्टेंट से भी पूछताछ की है।

Arvind Kejriwal

राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर हुई सुनवाई।

ED Summoned Delhi AAP MLA Durgesh Pathak: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने अब उनके विधायक दुर्गेश पाठक को समन भेजा है। उन्हें आज ही पेश होने के निर्देश थे, इसलिए वे ED ऑफिस पहुंच गए हैं। मामले में ED अरविंद केजरीवाल के PA विभव से भी पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल खुद इसी मामले में गत 21 मार्च से ED की हिरासत में हैं। उनकी जमानत याचिका पर भी दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित हुआ है। इस बीच उनके विधायक को ED का समन मिलना बड़े झटके तौर पर देखा जा रहा है। उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, जबकि लोकसभा चुनाव 2024 सिर पर हैं, ऐसे में पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

आतिशी ने उठाए थे ED पर सवाल

बता दें कि ED ने दुर्गेश पाठक को समन भेजकर तलब किया है, जबकि हाल ही में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने ED पर सवाल उठाए थे और कहा कि आने वाले कुछ महीनों में उन्हें, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज समेत कई आप नेताओं को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाए थे कि भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रही है। भाजपा ने उन्हें ऑफर किया है कि वे भाजपा जॉइन कर लें, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहे। उन्होंने भाजपा पर आप नेताओं को खरीदने की कोशिश करने के आरोप भी लगाए थे।

विज्ञापन

शुरुआत से पार्टी के साथ जुड़े दुर्गेश पाठक

सूत्रों के मुताबिक, दुर्गेश पाठक का नाम गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान पैसों के लेन-देन वाले मामले में सामने आया है, इसलिए पूछताछ की जानी है। गोवा विधानसभा चुनाव के समय दुर्गेश पाठक वहां पार्टी के प्रभारी थे। इस समय वे दिल्ली के राजिंदर नगर से विधायक हैं। दुर्गेश पाठक साल 2012 से आप से जुड़े हुए हैं, जब पार्टी का गठन किया गया था।

विज्ञापन

वहीं अब दुर्गेश पाठक को समन मिलने पर आतिशी ने कहा कि BJP चुनाव प्रचार से AAP को रोकने की साजिश रच रही है।ED BJP का राजनीतिक गठबंधन हुआ है कि किसी भी कीमत पर AAP नेताओं को चुनाव प्रचार से दूर करना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ