Arvind Kejriwal Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे से थम जाएगा। दिल्ली का दंगल जीतने के लिए सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि दिल्ली के लोगों को काले निशान से सावधान रहने की जरूरत है।
केजरीवाल ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल का दावा है कि बीजेपी की नजर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों पर है। बीजेपी के लोग उनकी जमीन कब्जाना चाहते हैं। इसलिए 3000-4000 रुपए की लालच में अपनी उंगली पर काला निशान मत लगवा लेना। अगर किसी ने हाथ में काला निशाना लगाया तो समझ लेना कि आपने अपना वारंट लिखवा लिया है।
यह भी पढ़ें- देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन? केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर भी खड़े किए सवाल
घर पर नहीं डाला जाएगा वोट
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग घर जाकर वोटिंग नहीं करवाता है। इस धोखे में मत रहना। कई लोगों ने मुझे पहले से फोन करके बताया है कि बीजेपी वाले झुग्गियों में जाकर कहते हैं कि चुनाव की एक रात पहले आएंगे और आपका वोट आपके घर पर डलवाएंगे। यह सबसे बड़ा झूठ और धोखा है। वोट घर पर नहीं डलता है। वो सिर्फ आपकी उंगलियों पर काला निशान लगाने आ रहे हैं, जिससे आप वोट नहीं डाल सकेंगे।
कैमरे लगवाए
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि बीजेपी की गुंडागर्दी को रोकने के लिए AAP ने बड़े स्तर पर इंतजाम किए हैं। हमने दिल्ली में जगह-जगह पर स्पाई कैमरे और बॉडी कैमरे लगाए हैं। अगर बीजेपी कुछ भी गलत करती है तो सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो जाएगा। हम इनपर कार्रवाई करेंगे।
जमीन पर नजर
केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी की गंदी नजर दिल्ली की झुग्गियों और जमीन पर है। 3000-4000 रुपए के बदले अपनी उंगली पर काला निशान मत लगवाना। अगर ये जीत गए तो आपकी झुग्गी तुड़वाकर जमीन अपने दोस्तों को दे देंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की 5 सीटों पर AAP के साथ हो सकता है ‘खेला’! BJP के उम्मीदवार दे चुके जबरदस्त टक्कर
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
5 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
14 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
14 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
22 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines