Arvind Kejriwal Delhi CM Minister Atishi Press Conference (दीपक दुबे, दिल्ली): अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को एक डील ऑफर की गई है। यह दावा दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
वहीं CM अरविंद केजरीवाल द्वारा एक ट्वीट करके भी भाजपा की साजिश का पर्दाफाश किया गया है। आम आदमी पार्टी के विधायकों को भाजपा की तरफ से 25-25 करोड़ ऑफर किए जाने के आरोप केजरीवाल ने लगाए हैं।
दिल्ली में भाजपा ने शुरू किया ऑपरेशन लोटस
आम आदमी पार्टी की नेता और कैबिनेट मिनिस्टर आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर आरोप लगाए। आतिशी ने दावा कि दिल्ली में भाजपा ने एक बार फिर ऑपरेशन लोट्स शुरू किया है, जिसके तहत आप के विधायकों को दिल्ली भाजपा के बड़े नेता के द्वारा धमकी दी जा रही है।
फोन करके कहा जा रहा है कि भाजपा में शामिल हो जाओ। अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाला मामले में जल्द ही जेल में जाने वाले हैं। आप के 21 विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 7 और विधायकों को फोन के जरिए डराया धमकाया गया और एक-एक विधायक को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया गया है।
दिल्ली सरकार गिराने की साजिश रची रही भाजपा
आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का काम करती है। जैसे महाराष्ट्र, गोवा, अरूणांचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि में कर चुकी है। अब दिल्ली में भाजपा वह करना चाहती है। इसके लिए ऑपरेशन लोट्स चला रही है।
भाजपा ने आप के जिन 7 विधायकों को संपर्क किया गया, उनमें से एक विधायक से भाजपा नेता की बातचीत की ऑडियो क्लिप भी है, जिसे सही समय पर जारी किया जाएगा। इन विधायकों को धमकी देकर कहा गया है कि आपके 21 विधायक हमारे संपर्क में हैं।
आप विधायक न डरेंगे और न ही लालच में आएंगे
आतिशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेवजह कथित शराब घोटाले में फंसा कर आप सरकार को गिराना चाहती है। भाजपा के नेता अक्सर प्रेस कॉन्फ्रेस करके कहते हैं कि केजरीवाल गिरफ्तार होने वाला है। झूठे आरोप लगा कर दिल्ली की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करना चाहते हैं।
आतिशी ने 2 टूक शब्दो में कहा कि आम आदमी पार्टी और इसके विधायक न डरने वाले हैं और न ही लालच में आने वाले हैं। दिल्ली की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी, अगर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया तो। भाजपा को लगता है कि जब तक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे, तब तक विधायकों को नहीं तोड़ पाएंगे। इसलिए ऑपरेशन लोट्स चलाकर साजिशें रच रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह जेल में हैं। ED ने 4 बार अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में समन भेजा, लेकिन अब तक केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं हुए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
8 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
21 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
21 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines