Arvind Kejriwal Common Man : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ईडी की ओर से की गई शिकायत पर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी से राहत के लिए रोज एवेन्यू कोर्ट में याचिका डाली थी। इस याचिका पर गुरुवार और शुक्रवार को सुनवाई हुई। केजरीवाल के वकील ने निजी पेशी से राहत देने की अपील की। वहीं, ईडी के वकील ने दलील दी कि जब केजरीवाल ने खुद कहा था कि वह 16 मार्च को अदालत के सामने पेश होंगे तो अब क्यों राहत की मांग कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील ने अदालत को यह भी बताया कि केजरीवाल कितने आम आदमी हैं।
‘केजरीवाल की शर्ट भी पैंट के बाहर रहती है’
इस मामले में केजरीवाल की ओर से अधिवक्ता राजीव मोहन और रमेश गुप्ता अदालत के सामने पेश हुए थे। ईडी के समन को लेकर गुप्ता ने केजरीवाल की सादगी के गुण गए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कभी सूट नहीं पहना, कभी जूते नहीं पहने। उनकी शर्ट भी पैंट के बाहर रहती है। इतना आम आदमी कौन हो सकता है? उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिन में तीन बार कपड़े नहीं बदलते, वह एक बेहद सामान्य व्यक्ति हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईडी को पहले यह बताना चाहिए कि केजरीवाल के खिलाफ क्या आरोप हैं। उन्होंने ईडी के समन पर रोक लगाए जाने की मांग भी उठाई, जिसे लेकर ईडी ने विरोध जताया।
सच में कोई आम आदमी इस तरह करता तो?
केस में ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि पिछली सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए थे। तब उन्होंने वादा किया था कि 16 मार्च को वह खुद पेश होंगे। अब सुनवाई से एक दिन पहले वह इससे राहत दिए जाने की मांग रहे हैं। एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल अदालत का अपमान कर रहे हैं और उन्हें बिल्कुल राहत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री इस बात करा दावा करते हैं कि वह एक आम आदमी हैं, लेकिन अगर कोई आम आदमी इस तरह की हरकत करता तो क्या अदालत उसे ऐसा करने की अनुमति देती?
कई समन नजरअंदाज कर चुके केजरीवाल
बता दें कि केजरीवाल को 16 मार्च को एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा की अदालत के सामने पेश होना है। लेकिन, उन्होंने निचली अदालत की ओर से जारी किए गए दो समन को चुनौती दी है। बता दें कि दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी केजरीवाल को 8 समन भेज चुकी है, जिन्हें केजरीवाल ने नजरअंदाज किया है। इसे लेकर ईडी की ओर से अदालत में 2 बार शिकायत कराई जा चुकी है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में आप
ये भी पढ़ें: Metro में नहीं होगी धक्का-मुक्की, सबको मिलगी सीट!
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
37 mins agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
15 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
16 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
18 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
20 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines