हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'सबसे पहले शोर आएगा... उसके पीछे चोर आएगा', 'शीश महल' पर बीजेपी ने आप पर फिर साधा निशाना

Gaurav Bhatia on Sheeshmahal: गौरव भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति में आने से पहले कहा था कि वह सीएम बनने के बाद कोई सरकारी बंगला नहीं लेंगे। वह दो कमरों के मकान में ही रह लेंगे।

विज्ञापन
गौरव भाटिया

Gaurav Bhatia on Sheeshmahal: दिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद यहां सियासत गरमाती जा रही है। बुधवार को एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर (शीश महल ) सीएम आवास पर आप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से शीशमहल जो अरविंद केजरीवाल के कुशासन का प्रतीक बन गया है पर राजनीतिक ड्रामा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल वहीं करने लगे जिसके लिए वे जाने जाते हैं, आगे वह कटाक्ष करते हुए बोले की सबसे पहले शोर आएगा और फिर उसके पीछे चोर आएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम आवास बनाने का घोटाला 50 करोड़ से ज्यादा का है। दिल्ली सरकार के शराब घोटाले का सारा पैसा इस शीशमहल में ही लगा है।

दिल्ली में आज सुबह हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

दरअसल, आज आप सांसद संजय सिंह, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज कुछ पत्रकारों के साथ दिल्ली के सीएम आवास के बाहर पहुंचे। पत्रकारों को अंदर से सीएम आवास दिखाना चाहते थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता अन्य आप कार्यकर्ताओं के साथ पीएम आवास की ओर जाने लगे, लेकिन यहां भी पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।

विज्ञापन

आप नेता ने दिया था शपथ पत्र

गौरव भाटिया ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि केजरीवाल ने राजनीति में आने से पहले कहा था कि वह सीएम बनने के बाद कोई सरकारी बंगला नहीं लेंगे। वह दो कमरों के मकान में ही रह लेंगे। उन्होंने इसके लिए शपथपत्र भी दिया था। लेकिन सत्ता में आते ही उन्होंने जनता की मेहनत की कमाई से लूट का अड्डा ‘शीशमहल’ बनवाया है।

ये भी पढ़ें: ‘फिजूल की बात की हम चर्चा नहीं करते’, रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola