Delhi Budget 2024: दिल्ली विधानसभा में सोमवार को 2024-25 के लिए केजरीवाल सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया। बजट के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल और वित्त मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सीएम ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 18 साल से ऊपर की महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली देहात पर फोकस करते हुए गांवों की सड़कों के लिए अलग से बजट में प्रावधान किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अकेले भाजपा, एलजी और केंद्र से लड़ रहा हूं, इस बार सातों सांसद इंडिया गठबंधन के बनते हैं तो मुझे ताकत मिलेगी और फिर दिल्ली का कोई काम नहीं रुकेगा।
बजट रामराज से प्रेरित
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने न्यूनतम सैलरी बढ़ाई है। सरकार द्वारा बिजली-पानी फ्री करने पर आम जनता के हाथ में पैसा दिया है। दिल्ली के अंदर देश भर से सबसे कम महंगाई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जो हर माह एक हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है उससे वह अपनी मन पसंद की चीजें खरीदेंगी। उन्होंने कहा कि आज का यह बजट रामराज की अवधारणा से प्रेरित है। हम अच्छा अस्पताल दे रहे हैं, अच्छे स्कूल बना रहे हैं, सड़कें बना रहे हैं।
50 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा
बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने पर सीएम ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सालाना 12 हजार रुपए की सौगात दी गई है। 18 साल से अधिक उम्र की हमारी सभी बहन-बेटियों, माताओं और बहनों को अब इस योजना के तहत 1000 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस योजना से करीब 50 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, हमने कभी भी इसको राजनीति और सरकारी कामकाज की तरह नहीं देखा। मैं जैसे अपने परिवार का ख्याल रखता हूं, वैसे ही कोशिश रहती कि मैं दिल्ली में रहने वाले हर परिवार का हिस्सा बनकर उनका ख्याल रखूं।
पूर्व सरकारों पर उठाए सवाल
सीएम ने कहा कि महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह की सम्मान राशि देने के लिए हम कई सालों से काम कर रहे थे। दिल्ली सरकार ने बिजली फ्री की, पानी फ्री किया, शिक्षा, इलाज फ्री किया। उनका कहना था कि सरकार ने बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं का बसों में सफर फ्री किया। हमारी सरकार पैसा बचा-बचाकर जनता तक पहुंचाती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब से पहले दूसरी पार्टियों की सरकार में ऐसा क्यों नहीं हो पाया?
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
13 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
14 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
14 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
15 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
16 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
19 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
20 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
22 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines