Arvind kejriwal Birthday: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना जन्मदिन बना रहे हैं। पीएम मोदी समेत देशभर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। उधर, केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर अपने साथी मनीष सिसोदिया को याद करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आज मुझे मनीष की याद आ रही है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज मेरा जन्मदिन हे। कई लोग अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! लेकिन मुझे मनीष की याद आती है। वे झूठे मामले में जेल में हैं। आइए आज हम सब प्रतिज्ञा करें कि हम भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।
पीएम मोदी ने बधाई संदेश में ये बातें लिखीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं देने वाले पहले लोगों में से थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। जवाब में केजरीवाल ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा।
वहीं, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, नितिन गडकरी और एमके स्टालिन ने भी अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि देश में एक नई राजनीतिक क्रांति को जन्म देने वाले और आम आदमी की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाने वाले आम आदमी अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो..आबाद रहो.. ज़िंदाबाद रहो..। केजरीवाल ने जन्मदिन की बधाई देने वाले नेताओं को धन्यवाद दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
19 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
36 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
23 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines