Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वरिष्ठ नेता एक दिन में कई रैली और सभा कर रहे हैं और जनता से अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में फिर आप की सरकार बनी तो डिप्टी सीएम कौन बनेगा?
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंगपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही उपमुख्यमंत्री बनेंगे। इसका मतलब यह है कि अगर दिल्ली में फिर आप की सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल सीएम और मनीष सिसोसिया डिप्टी सीएम बनेंगे।
यह भी पढे़ं : ‘बौखला गए हैं केजरीवाल, 500-500 रुपये में खरीद रहे वोट’, प्रवेश वर्मा का बड़ा आरोप
मनीष सिसोदिया बनेंगे डिप्टी सीएम : अरविंद केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हर कोई कह रहा है कि AAP दिल्ली में सरकार बनाएगी। अगली सरकार में भी मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री होंगे। अगर इस विधानसभा के विधायक उपमुख्यमंत्री बनेंगे तो एक ही फोन पर अधिकारी जनता के काम कर देंगे। इस बीच AAP सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र सोमवार को जारी होगा। अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे दिल्ली चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो जारी करेंगे।
डिप्टी सीएम बने तो एक फोन पर होगा लोगों का काम : मनीष सिसोदिया
जंगपुरा विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर विधायक बने तो वे अरविंद केजरीवाल के साथ कैबिनेट सदस्य और उपमुख्यमंत्री के तौर पर बैठेंगे। सिर्फ वे ही नहीं, बल्कि जंगपुरा के लोग ही उपमुख्यमंत्री बनेंगे, क्योंकि जंगपुरा के किसी भी व्यक्ति का किसी भी सरकारी कार्यालय में एक फोन कॉल ही किसी भी काम के लिए काफी होगा। किसी भी सरकारी कर्मचारी में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वह उपमुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के किसी व्यक्ति का फोन न उठाए।
यह भी पढे़ं : Delhi Election में भोजपुरी एक्टर रवि किशन की एंट्री, बोले- गंदे पानी से 21000 लोगों की गई जान
केजरीवाल को फिर सीएम के रूप में देखना चाहती है जनता : सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वे जंगपुरा के लोगों से आग्रह करना चाहते हैं कि अब जब पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल को चुन रही है, तो उन्हें मुझे भी चुनना चाहिए, ताकि वे शिक्षा पर और अधिक काम कर सकें और अरविंद केजरीवाल के विजन के अनुरूप काम कर सकें। वे जंगपुरा की बेहतरी के लिए काम करेंगे।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 hr agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
15 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
15 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
18 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
18 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
20 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines