Arvind Kejriwal Bail AAP Reactions: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में जश्न का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत को मंजूरी दे दी है। हालांकि इसी के साथ सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटते ही AAP ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोल दिया है। AAP का कहना है कि यह सच की जीत है।
‘सत्यमेव जयते’ का लगा पोस्टर
दिल्ली में AAP के मुख्यालय के बाहर एक पोस्टर लग गया है। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ कई AAP नेताओं की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। पोस्ट पर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है ‘सत्यमेव जयते’। AAP के हजारों कार्यकर्ता मुख्यालय के सामने जमा हो गए हैं। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर भी AAP नेताओं का जमावड़ा लगा है। खबरों की मानें तो आज शाम तक केजरीवाल जेल से बाहर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘CBI की छवि दोबारा पिंजरे के तोते वाली ना बने…’, केजरीवाल की जमानत पर जस्टिस भुइयां की सख्त टिप्पणी
जांच एजेंसियों पर फिर उठे सवाल
बता दें कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत और उज्जवल भुयान की पीठ ने सीएम केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुनाया है। जस्टिस भुयान का कहना था कि ईडी की गिरफ्तारी से जमानत ना मिलने के लिए सीबीआई ने केजरीवाल को हिरासत में लिया था। सीबीआई को निष्पक्ष होना चाहिए। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश की प्रमुख एजेंसिया बदले की भावना से काम करती हैं।
संजय सिंह ने दिया बड़ा बयान
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल दिया। संजय सिंह ने कहा कि जब कोई योद्धा उभरता है, तो तानाशाह झुक जाता है। पीएम मोदी का अत्याचारी शासन अरविंद केजरीवाल के हौंसले को नहीं तोड़ सका। जेल के ताले टूट गए और अरविंद केजरीवाल रिहा हो गए हैं। ईडी, सीबीआई और बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। सत्यमेव जयते।
क्या बोले मनीष सिसोदिया?
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी केजरीवाल की रिहाई पर बड़ा बयान दिया है। सिसोदिया का कहना है कि आज एक बार फिर से झूठ और साजिशों के खिलाफ चल रही लड़ाई में सच की जीत हुई है। वहीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने सीएम की जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सच परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें- केजरीवाल की जमानत का हरियाणा चुनाव पर क्या असर? कांग्रेस-भाजपा के वोट बैंक में लगा पाएंगे सेंध
संबंधित खबरें
दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
2 mins agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 hr agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 hr agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
3 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
5 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
20 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines