Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा कि जहां झुग्गी वहां मकान, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वहां किसका मकान होगा।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बीजेपी का झुग्गी वालों के प्रति प्रेम उमड़ने लगा है। ये अमीरों की पार्टी है। इनका झुग्गी वालों से कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी को झुग्गी वालों के वोट और उनकी जमीन चाहिए। अमित शाह ने गालियां दीं, जोकि उन्हें शोभा नहीं देता है।
यह भी पढे़ं : Video: दिल्ली के करोल बाग में किस पार्टी को मिलेगी जीत, अरविंद केजरीवाल के काम पर क्या बोली जनता?
5 सालों में सभी झुग्गियों को तोड़ देगी BJP : अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे राजनीति में जनता और देश के मान सम्मान के लिए आए हैं। अमित शाह ने झूठ बोला और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। शाह ने कहा कि जहां झुग्गी वहां मकान बनेगा, लेकिन यह नहीं बताया कि वहां किसका मकान बनेगा। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि इन्हें मकान नहीं बनाना है, बल्कि आने वाले 5 सालों में सभी झुग्गियों को तोड़ देंगे और अपने बिल्डरों-दोस्तों को जमीन दे देंगे। फिर इन झुग्गियों पर इनके दोस्तों और बिल्डरों का मकान बनेगा।
10 सालों में बीजेपी ने 3 लाख लोगों को बेघर किया : पूर्व सीएम
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी वाले यहां की सारी झुग्गियों को तोड़ देंगे। पिछली बार भी इन्होंने झुग्गी तोड़ने की कोशिश की थी। जब वे (अरविंद केजरीवाल) सीएम बन गए तो रात में यहां पर पहुंचे और झुग्गी टूटने नहीं दी। 11 सालों में बीजेपी वालों ने सिर्फ 4700 मकान बनवाए, बल्कि दिल्ली में साढ़े चार लाख झुग्गियां हैं। पिछले 10 सालों में BJP वालों ने तीन लाख लोगों को बेघर किया। केजरीवाल ने अमित शाह से कहा कि पिछले 10 सालों में जो झुग्गी बस्तियां उजाड़ी गईं, सबके केस वापस ले लीजिए। जितनी झुग्गियां तोड़ी हैं उनको वहीं पर बसाया जाए।
यह भी पढे़ं : ‘5 फरवरी दिल्ली का आप-दा से मुक्ति दिवस है’, झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में क्या बोले अमित शाह?
अमित शाह ने AAP पर साधा था निशाना
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी दिल्ली का आप-दा से मुक्ति का दिन है। साथ ही शाह ने जनता से वादा किया कि ये मोदी की गारंटी है- बीजेपी एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम करेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
55 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines