'दिल्ली का जनादेश स्वीकार, BJP के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे'; अरविंद केजरीवाल के बाद बोलीं आतिशी?

Delhi Assembly Elections 2025 Result: अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा को दिल्ली चुनाव में जीत की बधाई दी है। दोनों ने जनादेश को स्वीकार करते हुए भाजपा को शानदार वापसी के सराहा और भाजपा के खिलाफ जंग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Arvind Kejriwal Atishi Reaction

आतिशी ने चुनाव जीता है और केजरीवाल हार गए हैं।

Arvind Kejriwal Atishi Reaction: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 जीतकर भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में ‘कमबैक’ किया है। स्पष्ट बहुमत के बाद शानदार वापसी की है, वहीं दिल्ली में 3 बार सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के दिग्गज नेता हार हार गए, लेकिन भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर इन नेताओं ने खुशी जताई है। भाजपा को अरविंद कजरीवाल और आतिशी ने चुनावी जीत की बधाई दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ जंग जारी रखने का दावा

कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराने वाली आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं कालकाजी के लोगों को धन्यवाद देती हूं। मैं अपनी टीम को बधाई देती हूं, जिन्होंने ‘बाहुबल’ के खिलाफ काम किया। हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं जीत गई हूं, लेकिन यह जश्न मनाने का समय नहीं है, बल्कि भाजपा के खिलाफ ‘जंग’ जारी रखने का समय है।

विज्ञापन

केजरीवाल का लोगों के बीच रहने का दावा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बड़ी विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं इस जीत के लिए भाजपा को बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमने पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करना जारी रखेंगे।

बता दें अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के परवेश वर्मा ने हराया है। वहीं आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ