Arvind Kejriwal Arrested : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो गए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। यानी वे सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे।
जेल से काम करेंगे अरविंद केजरीवाल : आतिशी
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, थे और आगे भी बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर जरूरत पड़ी तो वे (अरविंद केजरीवाल) जेल से काम करेंगे। ऐसा कोई कानून नहीं है जो उन्हें ऐसा करने से रोकता हो। उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।
विधानसभा स्पीकर ने क्या कहा?
इससे पहले दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि पार्टी ने विधायकों से राय मांगी थी कि अगर अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं तो क्या वो जेल से सरकार चला सकते हैं। इस पर विधायकों, राज्यसभा सांसदों और पार्षदों ने फैसला लिया था कि अगर ऐसा हुआ तो केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे।
जेल से सरकार चलाने के क्या हैं नियम
अब इस सवाल को समझते हैं कि क्या गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल सीएम बने रहेंगे या नहीं? क्या वे जेल से सरकार चला सकते हैं या नहीं? संविधान में इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है, लेकिन यह कानून जरूर है कि जब तक दोष सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक नेता जेल में रहकर सीएम, सांसद या विधायक बने रहते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल जेल से अपने पद पर बने रहेंगे और सरकार भी चला सकते हैं। इसे लेकर उनके सामने कोई कानून दिक्कतें नहीं आनी चाहिए।
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 hr agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
6 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
7 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
7 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
8 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
9 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
9 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
10 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
12 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines