हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Arvind Kejriwal के घर से ED को क्या मिला? AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा

Arvind Kejriwal House ED Search Operation: अरविंद केजरीवाल के घर से ED की टीम को सर्च ऑपरेशन में क्या मिला, इसे लेकर अपडेट सामने आया है। टीम बीती शाम वारंट लेकर उनके घर पहुंची थी। फोन जब्त करके केजरीवाल के घर का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन मिला क्या आइए जानते हैं।

विज्ञापन
राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर हुई सुनवाई।

Arvind Kejriwal House ED Search Operation: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। ED की टीम गुरुवार शाम को 10वां समन देने के लिए केजरीवाल के घर पहुंची। टीम के पास सर्च वारंट भी था, जिसके तहत ED की टीम ने केजरीवाल का घर भी खंगाला। उनका और उनके परिवार के सदस्यों के फोन भी जब्त कर लिए थे, लेकिन सर्च ऑपरेशन में ED को क्या मिला, इसके लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है।

 

केजरीवाल के घर से 70 हजार कैश मिला

सौरभ भारद्वाज का कहना है कि ED की टीम ने अरविंद केजरीवाल के घर के हर एक कोने की तलाशी ली, लेकिन केजरीवाल के घर से सिर्फ 70 हजार रुपये मिले। उन्होंने दावा किया कि ED को दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़ा कोई सबूत, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, अवैध पैसा या अन्य कोई सुराग नहीं मिला। केजरीवाल जमीन से जुड़े इंसान है। वे जनता के बीच रहते हैं और जनता की तरह ही आम जिंदगी जीते हैं। भाजपा जानबूझ कर उन्हें शराब घोटाले में फंसाना चाहती है, लेकिन आप वर्कर ऐसा होने नहीं देंगे।

विज्ञापन

 

भाजपा ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

दूसरी ओर अरविंद केजीरवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने जो बोया है, वही काटा है। गिरफ्तारी से बचने की केजरीवाल की कोशिशों के बाद भी आखिरकार कानून ने उन्हें पकड़ ही लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार की हार का प्रतीक है और अब केजरीवाल को तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। केजरीवाल ने घपला किया इसलिए जवाब भी उनको ही देना पड़ेगा। अगर उन्होंने घोटाला नहीं किया होता तो जांच एजेंसी क्यों आती? एक पुरानी कहावत है कि चोर मचाए शोर तो यह सभी चोर इकट्ठा होकर शोर मचा रहे हैं, पर क्या शोर मचाने से सच्चाई बदलेगी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola