Delhi MCD Election 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एमसीडी के लिए वोटिंग जारी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से ईमानदार, कामकाजी सरकार के लिए मतदान करने की अपील की।
केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि साफ़-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने ज़रूर जाएं।
एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि ईमानदार पार्टी को वोट दें,शरीफ़ और अच्छे लोगों को वोट दें भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लफ़ंगई, गाली गलौज करने वालों को वोट ना दें दिल्ली को कूड़ा करने वालों को वोट ना दें। उन्हें वोट दें जो दिल्ली को चमकाएंगे, साफ़ सुथरा करेंगे काम करने वालों को वोट दें,काम रोकने वालों को वोट न दें।
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में 250 वार्डों के सदस्यों का चुनाव करने के लिए दिल्ली में मतदान हो रहा है। 1.45 करोड़ लोग वोट डालने के पात्र हैं। वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी और 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
2017 के नगर निगम चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल कर आप और कांग्रेस को हरा दिया था। वार्डों के परिसीमन के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह पहला नगरपालिका चुनाव है।
कचरा बना चुनाव में प्रमुख मुद्दा
इस चुनाव में कचरा एक प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा है। आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय का नियंत्रण भाजपा से छीनने के लिए चौतरफा अभियान शुरू किया है।
वहीं, AAP के अभियान का मुकाबला करने के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में रैलियों के लिए अमित शाह के नेतृत्व में शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों को तैनात किया था।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
3 mins agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
43 mins agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
3 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
7 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
12 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
13 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
14 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines