---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘MCD में ईमानदार, कामकाजी सरकार बनाने के लिए वोट करें’, अरविंद केजरीवाल की मतदाताओं से अपील

Delhi MCD Election 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एमसीडी के लिए वोटिंग जारी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से ईमानदार, कामकाजी सरकार के लिए मतदान करने की अपील की। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि साफ़-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार […]

---विज्ञापन---

Delhi MCD Election 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एमसीडी के लिए वोटिंग जारी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से ईमानदार, कामकाजी सरकार के लिए मतदान करने की अपील की।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि साफ़-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने ज़रूर जाएं।

---विज्ञापन---

एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि ईमानदार पार्टी को वोट दें,शरीफ़ और अच्छे लोगों को वोट दें भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लफ़ंगई, गाली गलौज करने वालों को वोट ना दें दिल्ली को कूड़ा करने वालों को वोट ना दें। उन्हें वोट दें जो दिल्ली को चमकाएंगे, साफ़ सुथरा करेंगे काम करने वालों को वोट दें,काम रोकने वालों को वोट न दें।

---विज्ञापन---

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में 250 वार्डों के सदस्यों का चुनाव करने के लिए दिल्ली में मतदान हो रहा है। 1.45 करोड़ लोग वोट डालने के पात्र हैं। वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी और 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

---विज्ञापन---

2017 के नगर निगम चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल कर आप और कांग्रेस को हरा दिया था। वार्डों के परिसीमन के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह पहला नगरपालिका चुनाव है।

कचरा बना चुनाव में प्रमुख मुद्दा

इस चुनाव में कचरा एक प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा है। आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय का नियंत्रण भाजपा से छीनने के लिए चौतरफा अभियान शुरू किया है।

---विज्ञापन---

वहीं, AAP के अभियान का मुकाबला करने के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में रैलियों के लिए अमित शाह के नेतृत्व में शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों को तैनात किया था।

First published on: Dec 04, 2022 09:02 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola