हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्यों की यह डिमांड? 

Arvind Kejriwal: सीएम ने कहा कि पानी के गलत बिल पर हमारी सरकार एक स्कीम लेकर आना चाहती है। लेकिन भाजपा ने साजिश करके इसे रोक दिया है। अगर यह योजना लागू हुई तो दिल्ली के करीब 11 लाख परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। उनका आरोप था कि भाजपा दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के कामों में अड़चनें डाल रही है।

विज्ञापन

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार उनके हर काम में बाधा डालती है। उनका कहना था कि वह दिल्ली में गलत पानी के बिल को माफ करने के लिए एक योजना लाना चाहते हैं। लेकिन भाजपा इसे लागू नहीं होने देता चाहती। दरअसल, केजरीवाल इस मुद्दे पर रविवार को प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं को संबंधित कर रहे थे।

दिल्ली के अस्पतालों को रोकने की कोशिश की

सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और दिल्ली के उपराज्यपाल ने उन्हें परेशान कर रखा है। उन्होंने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि जिस उच्च स्तर की एजुकेशन इनके बच्चे ले रहे हैं वैसी शिक्षा दिल्ली के गरीब बच्चों को मिले। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य विकास कार्यों में रोड़ा अटका रही है।सीएम ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के अस्पतालों को रोकने की कोशिश की।

दिल्ली में विश्वस्तरीय स्कूल

सीएम आगे बोले की हर रोज यह लोग दिल्ली में हो रहे कामों में बाधा डालते हैं, मैं रोज इस बारे में जनता को बता नहीं पाता हूं। लेकिन मेरा दिल ही जानता है कि मैं किस तरह सरकार चला रहा हूं, इन हालतों में सरकार चलाने के लिए तो मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।’ प्रदर्शन के दौरान सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे कितनी भी अड़चनें आएं मैं दिल्ली के अंदर ऐसे स्कूल बनवाऊंगा जिनका पूरा विश्व लोहा मानेगा। मैंने दिल्ली का बेटा बनकर सभी समस्याओं का समाधान किया है और आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरा नोबेल प्राइज तो आम जनता है, वह बोले बीते दिन जब मैं गोविंदपुरी में था, तो लोगों ने मुझसे कहा कि बस आपके ऊपर ही भरोसा है।

ये भी पढ़ें: 26 फरवरी को दिल्ली में इन जगहों पर रहेगा ट्रैफिक बाधित

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें