Artificial Rain in Delhi: वायु प्रदूषण के कारण जहरीली सांसों से घुटती दिल्ली के खुशखबरी है. आज दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराई जा रही है, जिसके लिए एयरक्राफ्ट कानपुर से उड़ान भर चुका है और मेरठ होते हुए वह दिल्ली पहुंचेगा. नॉर्थ दिल्ली और बाहरी इलाकों में कृत्रिम बारिश कराई जाएगी. बता दें कि IIT कानपुर के सेसना एयरक्राफ्ट से दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराई जाएगी.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने आज सुबह ही मीडिया को बताया था कि कानपुर में जैसे ही मौसम साफ होगा, सेसना एयरक्राफ्ट वहां से उड़ान भरेगा. अगर विमान उड़ान भरने में कामयाब होता है तो आज दिल्ली में क्लाउड सीडिंग की जाएगी. क्लाउड सीडिंग के जरिए दिल्ली में बारिश होगी. अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिल्ली में 29 अक्टूबर को पहली कृत्रिम बारिश संभव हो जाएगी.
कृत्रिम बारिश में खर्च होंगे 3.21 करोड़
बता दें कि क्लाउड सीडिंग सिल्वर आयोडाइड, पोटैशियम आयोडाइड, ड्राई आइस यानी ठोस कार्बन-डाइ-ऑक्साइड को मिलाकर बना लिक्विड प्रोपेन बादलों में छिड़का जाता है, जिससे बने बर्फ के क्रिस्टल जमीन पर गिरते हैं और बारिश होती है. हवाई जहाज से इन्हें छिड़का जाता है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने 7 मई को कैबिनेट मीटिंग में 3.21 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी. 25 सितंबर को IIT कानपुर के साथ MOU साइन किया गया, जिसके तहत क्लाउड सीडिंग के लिए 5 परीक्षण उत्तर-पश्चिम दिल्ली में किए जाएंगे.
दिल्ली में AQI का स्तर ‘बेहद खराब’
बता दें कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब कैटेगरी का हो गया है. आज मंगलवार सुबह धुंध छाई और आसमान में हल्के बादल भी छाए. 2 दिन से आसमान में बादल छाए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही, जिस वजह से दिल्ली और नोएडा की हवा काफी घुटन भरी हो गई है. धुंध छाई है, लेकिन उससे ज्यादा मोटी स्मॉग की चादर बिछी है. मौसम विभाग ने अलर्ट दिया है कि 27-28 और 29 को दिल्ली में बारिश का मौसम रहेगा, लेकिन बारिश नहीं हुई, इसलिए दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी की.
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
9 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
9 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
13 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
15 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
15 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines