Artificial Intelligence Helps Cyber Crimes: आज के डिजिटल दौर में जहां आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (AI) ने कंपनी और लोगों के काम को आसान बना दिया है। वहीं, इस AI की मदद से ठग भी अपना काम आसान बना रहे हैं और ठगी जैसी वारदात को एडवांस लेवल पर अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहां आरोपियों ने भतीजे की आवाज निकालकर चाचा से 50 हजार रुपए ठग लिए है। पीड़ित ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
भतीजे को बचाना चाहते हो तो पैसे भेजो
जानकारी के अनुसार, ये मामला यमुना विहार इलाके का है। शिकायतकर्ता लक्ष्मी चंद चावला ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल पर दूसरे तरफ से कहा गया कि उनका 25 साल का भतीजा उनके कब्जे है। अगर वो अपने भतीजे को बचाना चाहते है तो 50 हजार रुपए उनके खाते में डाल दें। पहले तो ये सुनकर लक्ष्मी चंद घबरा गए, लेकिन उन्होंने भतीजे से बात करवाने के लिए कहा। आरोपियों ने एक युवक फोन पकड़ाया, जो लगातार रो रहा था और चाचा बचा लों कह रहा था। ये आवाज बिल्कुल उनके भतीजे की आवाज की तरह थी। इसके बाद लक्ष्मी चंद डर गए और आनन- फानन में 50 हजार रुपए ठगों के बताए खाते में भेज दिया।
यह भी पढ़ें: Weather Updates: ठंड की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में लुढ़का पारा
जांच में जुटी पुलिस
लक्ष्मी चंद ने बताया कि पैसे भेजने के बाद उन्होंने अचानक से अपने भतीजे को फोन किया और उससे उसका हाल पूछने लगे। भतीजे ने चाचा को बताया कि उसे तो कुछ हुआ ही नहीं है, किसी ने भी उसे किडनैप नहीं किया, बल्कि वो तो अपने घर पर आराम से बैठा है। इसके बाद जाकर इस झूठी किडनेपिंग और ठगी की सच्चाई का पता चला। ठगी का एहसास होते ही लक्ष्मी चंद ने पुलिस को मामले की शिकायत कर FIR दर्ज करवाई।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
17 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
4 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
6 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
7 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines