नई दिल्ली: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बुधवार की शाम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम ने टिम कुक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके बीच मौजूदा दौर में टेक्नोलॉजी के विस्तार पर चर्चा हुई। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टिम कुक ने फोटो भी शेयर की है।
टिम कुक ने अपने ट्वीट में लिखा कि गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद मोदीजी। हम दोनों ने भविष्य के तकनीक के सकारात्मक प्रभाव को लेकर दृष्टिकोण साझा किए। शिक्षा, डेवलपर्स से लेकर मैनुफैक्चरिंग और पर्यावरण पर निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
और पढ़िए – Army Commanders Conference: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- हर जवान को मुहैया कराएंगे बेहतरीन हथियार और सुविधाएं
https://twitter.com/narendramodi/status/1648687204301152256?s=20
पीएम मोदी ने इस अंदाज में दिया जवाब
टिम कुक के ट्वीट का पीएम मोदी ने जवाब भी दिया। पीएम ने कहा कि आपसे मिलकर खुशी हुई टिम कुक। विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और भारत में हो रहे तकनीक-संचालित परिवर्तनों को जाहिर करने में खुशी हुई।
https://twitter.com/ANI/status/1648695908610228230?s=20
प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले एपल के सीईओ ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। टिम कुक ने भारत में आईफोन की मैनुफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात, ऐप इकोनमी और विशेष रूप से महिलाओं के लिए रोजगार के मुद्दे पर चर्चा की।
दिल्ली में खेला जाएगा भारत का दूसरा स्टोर
मुंबई के बाद एप्पल अब दिल्ली में स्टोर खोलने जा रहा है। यह दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में खुल रहा है। टिम कुक कल साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल में स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों का स्वागत करेंगे।
और पढ़िए – Karnataka Polls: सीएम बोम्मई ने शिगगांव से भरा पर्चा, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीपा भी थे साथ
कल, टिम कुक ने मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में भारत में ऐप्पल का पहला आधिकारिक स्टोर लॉन्च किया। साकेत स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड ड्राइव में खोले गए एप्पल स्टोर से छोटा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
3 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
10 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
20 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
21 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
23 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines