एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और सतेंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिल्ली सरकार के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में करप्शन मामले में ये कार्रवाई की गई है। एसीबी ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन 13(1) 409, 420, 120बी आईपीसी के तहत सौरभ भारतद्वाज और सतेंद्र जैन, अज्ञात सरकारी और प्राइवेट कांट्रेक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भाजपा विधायक ने की थी शिकायत
इस मामले में 6 मई 2025 को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जांच को मंजूरी दी थी। जिसके बाद ACB ने जांच शुरू कर दी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने अब आप नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और सतेंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि इस पूरे मामले की शिकायत रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने 22 अगस्त 2024 को शिकायत की थी। विधायक ने आप के दोनों ही नेताओं पर स्वास्थ्य विभाग में करप्शन का आरोप लगाया था। जबकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया था।
इन प्रोजेक्ट्स की वजह से लगे आरोप
आरोप था 2018-19 में 5590 करोड़ रुपए के 24 अस्पताल के प्रोजेक्ट्स सेशन किए गए। ज्यादातर प्रोजेक्ट्स पूरे नही हुए। इसी तरह 1125 करोड़ रुपए के 7 ICU अस्पताल प्रोजेक्ट्स, 7 प्रिइंजियर्ड फेसेलिटी 6800 बेड के साथ मंजूरी दी गई थी। इसका भी तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 800 करोड़ रुपये की लागत के साथ केवल 50 फीसदी काम पूरा हुआ। इसके बाद नंबर आता है लोकनायक अस्पताल का है। इस अस्पताल में न्यू ब्लॉक परियोजना के लिए 465.52 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी। चार में इस परियोजना में करीब 1125 करोड़ रुपये खर्च हुए थे जो लागत से तीन गुना अधिक थे।
उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद की थी जांच
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने इसकी शिकायत उपराज्यपाल वीके सक्सेना की थी। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की। एसीबी का दावा है कि जांच के दौरान लगाए गए आरोपों में कुछ आरोप सही पाए गए। जिसके बाद गुरुवार को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सौरभ, सतेंद्र जैन समेत कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
सोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
49 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines