हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3, जानिए किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

दिवाली के मौके पर हवा की गुणवत्ता और भी खराब हो सकती है. ऐसे में CAQM की उप-समिति ने एहतियाती कदम के तौर पर दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू करने का फैसला किया है.

विज्ञापन
दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू किया गया है. (Photo: ANI)

दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बिगड़ रहा है. दिवाली के मौके पर हवा की गुणवत्ता और भी खराब हो सकती है. ऐसे में कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की उप-समिति ने एहतियाती कदम के तौर पर दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू करने का फैसला किया है.

किन-किन चीजों पर पाबंदी?

-पाइलिंग, खुदाई और रेडी मिक्स प्लांट जैसे गैर जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है.
-BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाले वाहनों की दिल्ली-NCR में नो-एंट्री
-स्टोन क्रशर, माइनिंग जैसे प्लांट बंद रहेंगे
-डीजल जनरेट सेट का इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी सर्विस में होगा.
-दिल्ली-NCR में इंटर स्टेट डीजल बसों पर रोक
-प्राइवेट कंपनियों को वर्क फ्रोम होम या हाइब्रिल मॉडल अपनाने की सलाह
-5वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने या ऑनलाइन क्लास देने को कहा

क्या है GRAP?

GRAP आपातकालीन उपायों का एक ऐसा सेट है, जिसे तब लागू किया जाता है, जब एयर क्वालिटी एक निश्चित स्तर से ज्यादा खराब हो जाती है, ताकि इसे और बिगड़ने से रोका जा सके. GRAP-3 के तहत, पूरे NCR में धूल उड़ाने वाली या वायु प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण और विध्वंस (C&D) गतिविधियों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. पहला चरण, GRAP-1 तब लागू होता है जब AQI 201 से 300 के बीच हो. दूसरा चरण, GRAP-2 तब लागू होता है जब AQI 301 से 400 के बीच हो. GRAP-3 तब लागू होता है जब AQI 401 से 500 के बीच हो और GRAP-4 तब लागू किया जाता है जब AQI 450 से ज्यादा हो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola