Amid Air Pollution winter break in Delhi schools closed from 9 to 19 November: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते आम आदमी पार्टी सरकार ने समय से पहले शीतकालीन छुट्टियों (Winter Break) का ऐलान कर दिया है। 9 से 19 नवंबर तक सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इससे पहले 5 नवंबर को सरकार ने 5वीं तक के स्कूल 10 नवंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया था। हालांकि छठी से 12वीं तक के स्कूलों को कोई आदेश नहीं मिला था। उन्हें ऑनलाइन क्लासेज का विकल्प दिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश तो बुलाई बैठक
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रदूषण को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही दिल्ली और पंजाब सरकार को सख्ती करने के निर्देश दिए थे। शीर्षतम अदालत ने कहा था कि पटाखों पर प्रतिबंध न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश में लागू किया जाए। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात कही थी। इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और राजस्व मंत्री आतिशी के साथ प्रदूषण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों की एक बैठक की अध्यक्षता की।
कनॉट प्लेस में स्मॉग टॉवर चालू
वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कनॉट प्लेस में ‘स्मॉग टॉवर’ को अब चालू कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सरकार को स्मॉग टॉवर की मरम्मत करने का निर्देश दिया था। ऑपरेशन टीम के सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक स्मॉग टावर को चालू कर दिया गया है। सफाई प्रक्रिया जारी है।
इन शहरों की हवा सबसे खराब
AQI
इन शहरों की हवा स्वच्छ
AQI
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर
दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार की दोपहर 517 रिकॉर्ड हुआ है। इस लेवल को बेहद खतरनाक माना जाता है। इसके अलावा गाजियाबाद, भिवंडी, नोएडा, हिसार, फरीदाबाद, रोहतक, गुड़गांव, भिवाणी में 400 से अधिक AQI है। सोपोर की हवा देश में सबसे अच्छी है।
यह भी पढ़ें: प्रदूषण से राहत नहीं, लगातार खराब हो रही दिल्ली की हवा, AQI 400 के पार
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
50 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
13 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
18 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
19 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
22 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 day agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
1 day agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines