अमित पांडे, नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार 4 दिसंबर को सभी बाजार बंद रहेंगे। सीटीआई ने मार्केट एसोसिएशन्स से बात कर बंद की घोषणा की है। दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा छुट्टी की औपचारिक घोषणा नहीं करने से व्यापारी असमंजस की स्थिति में थे। सीटीआई ने बताया कि दिल्ली में 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव को लेकर किसी भी तरह की छुट्टी की औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी, जिसको लेकर व्यापारियों में काफी भ्रम था।
सभी होलसेल और रिटेल बाजार बंद रहेंगे
दरअसल, होलसेल बाजारों में तो रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है, लेकिन दिल्ली के ज्यादातर रिटेल बाजार जैसे करोल बाग, गांधी नगर, लाजपत नगर, कृष्णा नगर, कमला नगर, साउथ एक्स, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, पीतमपुरा आदि रविवार को खुले रहते हैं। व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बन गई थी कि क्या ये बाजार चुनाव के दिन खुले रहेंगे? सीटीआई ने इसे लेकर इन बाजारों के व्यापारी नेताओं से बात की और सभी ने मिलकर 4 दिसंबर के बंद का औपचारिक निर्णय लिया है। इसलिए 4 दिसंबर को दिल्ली के सभी होलसेल और रिटेल बाजार बंद रहेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में आधी रात आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, 2 घंटे तक बरसे बादल; कई जगह भरा पानी
7 mins agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
46 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
16 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
17 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines