Congress Candidate List For Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इस बीच कांग्रेस ने उम्मीदवार की एक और लिस्ट जारी की।
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को एक और उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। पार्टी ने कालकाजी विधानसभा सीट से अलका लांबा को चुनावी मैदान उतारा। वहीं, आम आदमी पार्टी से सीएम आतिशी इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में कालकाजी सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है, जहां कांग्रेस से अलका लांबा और आप से आतिशी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
यह भी पढे़ं : ’10 सालों से एक बड़ी ‘आप-दा’ से घिरी दिल्ली’, जानें पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें
कांग्रेस ने अबतक 48 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
अबतक कांग्रेस ने दिल्ली की 48 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। साल 2025 के पहले दिन अलका लांबा के कालकाजी से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है, जब उन्होंने कालकाजी मंदिर में दर्शन किए थे। तब से सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई थी कि वह सीएम आतिशी के खिलाफ ताल ठोंक सकती हैं और हुआ भी ऐसा ही। अलका लांबा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।
टिकट मिलने के बाद क्या बोलीं अलका लांबा?
कालकाजी से टिकट मिलने के बाद अलका लांबा ने कहा कि आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं या नहीं, पहले तो ये बता दें, क्योंकि अरविंद केजरीवाल खुद उन्हें अस्थायी मुख्यमंत्री बोल रहे। ये क्या महिला सम्मान की बात करेंगे? जब रोजगार देना था तो सबके हाथों में शराब की बोतल थमा दी। ये सरकार 10 सालों से है, लेकिन अब सिर्फ याद आएगी। वे प्रधानमंत्री से सहमत हैं, उन्होंने आप को आपदा कहा। दिल्ली की आपदा के लिए भाजपा और आप दोनों जिम्मेदार हैं। दिल्ली के सभी सांसदों ने क्या किया?
यह भी पढे़ं : ‘दिल्ली में 1 और बीजेपी में 3 आपदा आई हुई हैं’, अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर पलटवार, अमित शाह को भी घेरा
अलका लांबा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से राजनीति में रखा कदम
अलका लांबा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में बतौर स्टूडेंट लीडर के तौर पर सियासी सफर की शुरुआत की थी। साल 2003 में वे मोतीनगर सीट से बीजेपी के पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अलका लांबा साल 2015 से 2020 तक चांदनी चौक से विधायक थीं। 2020 के चुनाव में वह इस सीट चुनाव हार गई थीं। ऐसे में इस बार कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
5 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
2 days agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines