Alert for people of Delhi water will not come for 2 days: दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की तरफ से साउथ दिल्ली के लोगों के लिए जरूरी खबर है। डीजेबी ने आधिकारिक सूचना देते हुए साउथ दिल्ली के लोगों के लिए पानी की आपूर्ति को लेकर अवगत कराया है। डीजेपी ने जानकारी दी है कि वजीराबाद वाटर प्लांट में मरम्मत का काम किया जाना है। जानकारी दी गई है कि साउथ दिल्ली के कई इलाकों में आने वाली 4 और 5 अक्टूबर को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसलिए सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने की सलाह दी जाती है।
2 दिन नहीं आएगा पानी
डीजेबी के अनुसार साउथ दिल्ली के कालकाजी, ओखला, लाजपत नगर, महारानी बाग, ईस्ट ऑफ कैलाश के साथ-साथ दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में 4-5 अक्टूबर को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। डीजेबी ने कहा कि वजीराबाद वाटर प्लांट में किसी कमी के चलते मरम्मत की जाएगी। साथ ही डीजेबी ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि साउथ दिल्ली के निवासी आवश्यकता के अनुसार पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें। हालांकि, अनुरोध पर पानी के टैंकर भी उपलब्ध होंगे।
4 और 5 अक्टूबर को रहेगी पानी की आपूर्ति बाधित
इसके साथ ही डीजेबी ने कहा कि 4 अक्टूबर को कालिंदी कॉलोनी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, ईश्वर नगर, सुखदेव विहार, जाकिर नगर और आसपास के इलाकों में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। वहीं, 5 अक्टूबर को ईएसआई क्षेत्र भी प्रभावित रहेगा, यहां पर भी सुबह पानी की आपूर्ति नहीं होगी।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
5 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines