अक्षरधाम वाटर प्लांट का होगा संचालन, दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने मांगा एक्शन प्लान 

Delhi Jal Board, Somnath Bharti, AAP, Arvind Kejriwal

फाइल फोटो

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोमवार को अक्षरधाम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों प्लांट की कार्यप्रणाली को समझा और पानी की गुणवत्ता की जांच की। डीजेबी उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को अक्षरधाम वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पूरी क्षमता से संचालन करने का निर्देश दिया।

48 घंटे में एक्शन प्लान मांगा है

सोमनाथ भारती ने इस मामले में अधिकारियों से 48 घंटे में एक्शन प्लान मांगा है। इस प्लांट के शोधित पानी को रियूज करते हुए खेल गांव में टॉयलेट्स, झील और बागबानी में इस्तेमाल किया जा रहा है। सीवरेज के शोधित पानी के मामले में अक्षरधाम वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की गुणवत्ता दिल्ली में सबसे बेहतर है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा – निर्देश में 2025 से पहले यमुना को साफ करने के लिए अपने सभी वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की गुणवत्ता में सुधार कर रहा है। सीवरेज प्लांट की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होने से यमुना में गिरने वाले नालों और यमुना में प्रदूषण की मात्रा में काफी कमी आएगी।

विज्ञापन

अक्षरधाम वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पूरी क्षमता से होगा संचालन

अक्षरधाम वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बताया कि इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 1 एमजीडी सीवरेज को शोषित करने की है। फिलहाल यहां 0.1 एमजीडी सीवरेज का शोधन किया जा रहा है। अधिकारियों को प्लांट का पूरी क्षमता के साथ संचालक करने के निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्लांट के नजदीक से गुजर रहे दिल्ली सरकार के नाले को ट्रैप कर इस सीवरेज प्लांट से जोड़ा जाएगा और नाले के पानी को सीवरेज प्लांट में ट्रीट किया जाएगा।

अक्षरधाम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 24 घंटे जलापूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से 2025 से पहले यमुना को साफ करने और 24 घंटे जल आपूर्ति के दो बड़े वादे किए हैं। इन उद्देश्यों के लिए लगातार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया जा रहा है।

24 घंटे जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास 

सोमनाथ भारती ने कहा कि अक्षरधाम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आस – पास के क्षेत्रों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से खेल गांव, अक्षरधाम मंदिर और गणेश नगर को 24 x 7 पानी की सप्लाई की जा रही है। 24 घंटे जलापूर्ति किए जाने की प्रशंसा करते हुए सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड अन्य क्षेत्रों में भी 24 घंटे जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ