हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली के पंजाबी बाग में पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर के बाहर फायरिंग, गैंगस्‍टर गोल्‍डी बराड़ का नाम आया सामने

विज्ञापन

Akali Dal Ex MLA Deep Malhotra home firing Delhi Punjabi Bagh: दिल्ली के पंजाबी बाग में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर के बाहर फायरिंग हुई हैं। जानकारी के अनुसार, इस घटना में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया है। जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, मौके पर पहुंचकर  मामले की जांच शरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना की जानकारी रविवार शाम शाम करीब 6:45 बजे SHO पंजाबी बाग को सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। निरीक्षण करने पर मौके पर कुछ खाली कारतूस मिले हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग पैदल आए और घर के सामने हवाई फायरिंग कर चले गए। कोई भी घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता को आज कोई धमकी मिलने की जानकारी नहीं है। हालांकि, उस पहलू पर गौर किया जा रहा है।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

https://twitter.com/khursheed_09/status/1731358410124505551

इससे पहले पंजाब में शराब के ठेकों पर हुआ हमला

विज्ञापन

पुलिस कानून के उचित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कार्रवाई कर रही है। गहन निरीक्षण के लिए क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस टीमों को मामले पर काम करने का काम सौंपा गया है। बता दें कि इससे पहले पंजाब के फरीदकोट में दीप मल्‍होत्रा के शराब ठेकों पर हमला हुआ था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola