रमन झा, दिल्ली
Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच खींचतान देखने को मिल रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग भी चल रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता अजय माकन ने दावा किया कि वह एक प्रेस कांफ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल साबित करने वाले हैं। हालांकि अजय माकन ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस को टाल दिया है।
आप ने कांग्रेस पर बनाया दबाव
बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से कांग्रेस पर इस प्रेस कांफ्रेस को रोकने के लिए दबाव बनाया गया था, जिसके बाद कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को अनिशिचित काल के लिए टाल दी है। आप की तरफ से कांग्रेस से कहा गया कि अजय माकन अगर केजरीवाल पर आरोप लगाते हैं तो संदेश जाएगा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व ये आरोप लगा रहा है। ऐसे में संसद के अंदर आप कांग्रेस का साथ नहीं देगी। जिसके बाद अजय माकन की प्रेस कांफ्रेस पर रोक लगा दी गई।
खालिस्तान समर्थकों से पैसे लेने का आरोप!
बता दें कि पंजाब के पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दलील दी थी कि खालिस्तान समर्थकों से आप ने पैसा लिया है। प्रेस कांफ्रेस कर अजय माकन इससे जुड़े कागजात मीडिया के सामने रखने वाले थे। चुनाव के एलान से पहले इस खुलासे से आप दवाब में थी। ऐसे में आप की तरफ से कांग्रेस अलाकमान के सामने इंडिया गठबंधन की दलील दी गई और साफ कर दिया गया कि इस मुद्दे को इंडिया गठबंधन की बैठक में उठाया जाएगा।
इसके बाद कांग्रेस नेतृत्व ने अजय माकन की इस प्रेस कांफ्रेस को रोकने का फैसला किया। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले से कांग्रेस की स्टेट यूनिट दिल्ली इकाई को झटका लगा है। आप पर खुलासे के बाद दिल्ली में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता था लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
2 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
6 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
10 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
12 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines