New Delhi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय वायुसेना हौसले बुलंद हैं। इस बार होने वाला एयरफोर्स डे कुछ खास होने वाला है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स डे पर ऑपरेशन सिंदूर के पूरे एक्शन को दिखाया जाएगा। एयरफोर्स के जवानों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
सेना और पैरामिलिट्री में युवाओं की भागेदारी हो ज्यादा
साल 2021 तक एयरफोर्स डे दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर मनाया जाता रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने घोषणा की थी की हमारी सेना और पैरामिलिट्री की ताकत और उसकी जानकारी पूरे देश के युवाओं के सामने होनी चाहिए। ताकि सेना और पैरामिलिट्री में युवाओं की भागेदारी ज्यादा से ज्यादा देखने को मिले और इसी के मद्दनजर साल 2022 में चंडीगढ़,साल 2023 में प्रयागराज और साल 2024 में चेन्ने में एयरफोर्स डे मनाया गया था। अब साल 2025 का एयरफोर्स डे (8 अक्टूबर) इस बार फिर से गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर ही सेलिब्रेट किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
इस बार का एयरफोर्स डे होगा खास
न्यूज 24 को मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार का एयरफोर्स डे बहुत ही खास होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद इसका आयोजन होने जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ही भारतीय वायुसेना ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत से रुबरु कराया था। यानी दुश्मन को हमारे देश की तरफ देखने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान मे मौजूद आतंकी ठिकानों को मिठ्ठी में मिला दिया था। आतंकियो के दो महत्वपूर्ण ठिकाने मुरीदके और बहावलपुर में मौजूद हेडक्वार्टर को तबाह कर दिया था,जिसमें कई आतंकियों की मौत हुई थी,जो कई वर्षों से भारत के खिलाफ आग उगलने और आतंकियों को घुसपैठ कराने में लगे हुए थे।
पाक आर्मी चीफ घंटों बंकर में छुपकर बैठा
न्यूज 24 को मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी अड्डों को तबाह करने के साथ भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के सबसे खास एयरबेस नूरखान एयरबेस को भी तबाह कर दिया था जो लाहौर के बेहद ही करीब था। न्यूज 24 को सूत्रों के हवाले से यह भी खबर मिली की जब भारतीय वायुसेना पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रही थी तो उसी वक्त पाकिस्तान का आर्मी चीफ असद मुनीर एक बंकर में जाकर कई घंटों तक छिपकर बैठ गया था।
एयरफोर्स के जवान ताकत और शौर्य का करेंगे प्रदर्शन
आपको बता दें कि एयरफोर्स डे के दिन रक्षा मंत्री,रक्षा राज्य मंत्री,वायुसेना चीफ की मौजूदगी में भारतीय वायुसेना अपने ताकत और शौर्य का प्रदर्शन करती है। सूत्रों के मुताबिक इस बार हिंडन एयरबेस पर एयरफोर्स के जवान राफेल के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा फाइटर एयरक्राफ्ट से लेकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी अपनी ताकत को दिखाएंगे। वहीं शत्रुजीत ब्रिगेड भी अपनी ताकत का जलवा पूरी दुनिया को दिखाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
3 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
14 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
15 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
17 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
17 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
17 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
18 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
19 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines