दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, 17 इलाकों में AQI 400 से ज्यादा, मौसम को लेकर IMD का येलो अलर्ट

Delhi NCR AQI And Pollution: देश की राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर स्मॉग की मोटी चादर ओढ़ ली है और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है. आज फिर दिल्ली के करीब 17 इलाके रेड जोन में हैं, क्योंकि इनका AQI 400 से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है. नोएडा में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ज्यादा है.

Delhi Air Pollution

दिल्ली में फिर स्मॉग की मोटी चादर बिछ गई है.

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली में हवा एक बार फिर बिगड़ गई है. प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंचा हुआ है और इसकी वजह ग्रैप-4 के पाबंदियां हटना है. हवा की स्पीड धीमी होने से भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में बढ़ोतरी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज दिल्ली के करीब 17 इलाकों में AQI 400 से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है, जो गंभीर कैटेगरी का AQI है. वहीं नोएडा में भी रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 415 रहा.

विज्ञापन

दिल्ली के इन शहरों में 400 से ज्यादा AQI

आज 28 दिसंबर दिन रविवार को मुडंका में AQI 412, नरेला में 422, नेहरू नगर में 435, ओखला में 424, पटपड़गंज में 423, पुनकाबी बाग में 414, RK पुरम में 417, रोहिणी में 422, शादीपुर में 440, विवेक विहार में 430, वजीरपुर में 432, आनंद विहार में 445 (सबसे प्रदूषित), अशोक विहार में 422, बवाना में 420, द्वारका सेक्टर में 406, ITO चौक पर 401 और जहांगीरपुरी में 430 है. इतने ज्यादा AQI के साथ यह सभी इलाके प्रदूषण के रेड जोन में हैं.

विज्ञापन

दिल्ली में एक बार फिर से छाया घना कोहरा

देश की राजधानी दिल्ली में आज स्मॉग के साथ फॉग की मोटी चादर भी नजर आई, यानी आज दिल्ली में घना कोहरा भी छाया, जिस वजह से एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य होने से उड़ानें प्रभावित हुईं. दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रविवार तड़के 1:30 बजे विजिबिलिटी 700 मीटर दर्ज की गई, जो अगले 3 घंटे में और घटकर जीरो रह गई. घने कोहरे के कारण कई उड़ानों के लेट होने पर यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांच लें.

दिल्ली में प्रदूषण के चलते लोगों के लिए सलाह

मौसम वैज्ञानिकों और अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिगड़ती हवा का कारण ठंडा मौसम, शांत हवाएं और घनी धुंध हैं, जिससे प्रदूषक जमीन के करीब ही फंसे रहते हैं. मौजूदा मौसमी परिस्थितियों के चलते ही खराब वायु गुणवत्ता का यह चक्र जारी रहने की संभावना है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों लोगों को लंबे समय तक बाहर रहने से बचने और मास्क पहनने की सलाह है.

विज्ञापन

इस हफ्ते और घनी धुंध छाने का अलर्ट रहेगा

IMD ने राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते और घनी धुंध छाने का अलर्ट जारी किया है. दिन में धूप निकलने के आसार हैं, लेकिन ठिठुरन बनी रहेगी, वहीं सुबह और रात को शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह-शाम हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ