Air India Delhi Flight: एअर इंडिया की फ्लाइट एक बार फिर खतरे की घंटी बन गई। इस बार फिर बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 ने टेंशन बढ़ाई है। एअर इंडिया की फ्लाइट-AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही थी कि अचानक बीच रास्ते से वापस हांगकांग लौट गई। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी समस्या आने का संदेह होने पर पायलट ने फ्लाइट को वापस हांगकांग की ओर मोड़ लिया। फ्लाइट वापस हांगकांग एयरपोर्ट पर लैंड हो गई है। सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू कर लिया गया है और सभी सुरक्षित हैं। विमान में आई खराबी की जांच जारी है। एअर इंडिया ने घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए हैं। एविएशन मिनिस्टरी ने अब तक हुए सभी घटनाक्रमों की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।
यह भी पढ़ें:250 हज यात्रियों के प्लेन के पहिए में लगी आग, चिंगारी और धुंआ देखकर लखनऊ एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
लुफ्थांसा की फ्लाइट भी लौटाई गई थी
बता दें कि बीती शाम जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइन की फ्लाइट को वापस लौटा दिया गया था। फ्लाइट इंडियन एयर स्पेस में आई भी नहीं थी कि उसे हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने से मना कर दिया गया। इस वजह से पायलट ने फ्लाइट को वापस फ्रैंकफर्ट के लिए मोड़ लिया। इस घटनाक्रम की वजह फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलना बताया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने फ्लाइट को वापस भेज दिया। यह फ्लाइट भी फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हो गई थी। एयरलाइन ने घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही फ्लाइट को वापस भेजने की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। फ्लाइट बोइंग ड्रीमलाइनर-787 प्लेन में आई थी।
यह भी पढ़ें:Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन
हज यात्रियों के विमान में आई थी खराबी
बता दें कि 250 हज यात्रियों को लेकर आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट भी हादसे का शिकार होने से बच गई। सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट जेद्दा से यात्रियों को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी, लेकिन लैंडिंग करते समय पहिए में चिंगारी भड़क गई और धुंआ निकलने लगा। एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई। प्लेन में आई खराबी की जांच जारी है। सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
10 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines