Air India Flight Seat Broken: एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सीट टूटी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल ने पोस्ट किया है। वह खुद दिल्ली से दुबई का सफर कर रहे थे, इस दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट में उनकी सीट का फुटरेस्ट टूटा निकाला।
बीजेपी नेता ने लगाए आरोप
बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें फ्लाइट में जो सीट मिली उसका फुटरेस्ट टूटा हुआ था। उनका आरोप है कि जब उन्होंने केबिन क्रू से इस बारे शिकायत की तो उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया और उन्हें फ्लाइट से डीबोर्ड करने की कोशिश भी की गई।
एयरलाइन ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर इस मामले के तूल पकड़ने के बाद एयर इंडिया ने इस पर खेद प्रकट किया है। एयरलाइन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। आशा करते हैं कि आपको आगे ऐसी असुविधा न हो।
नए विमान की फोटो दिखाई
सुधांशु मित्तल अपनी पत्नी के साथ 14 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे दिल्ली से दुबई के लिए एआई 917 में सवार हुए। सुधांशु मित्तल ने अपनी पोस्ट लिखा की विमान में चढ़कर उन्हें ऐसा लगा कि वे अब तक का सबसे दयनीय बिजनेस क्लास में सवार हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीट नंबर 2ए का फुटरेस्ट टूटा पड़ा था, जबकि बुकिंग के दौरान उन्हें नए विमान की फोटो दिखाई गई थी।
ये भी पढ़ें: 46,50,00,00,000 का सामान जब्त, लोकसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन
कमेंट कर रहे लोग
सुधांशु मित्तल की पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए। कुछ लोगों ने एयरलाइन के साथ अपने-अपने खराब अनुभव शेयर किए। उधर, एयरलाइन ने सुधांशु मित्तल का जवाब देते हुए कहा कि हमने आपको कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कॉल का उत्तर नहीं मिला। कृपया हमें एक सुविधाजनक समय बताएं, ताकि हम आपसे दोबारा जुड़ सकें। हमें आपके अनुभव के बारे में सुनकर दुख हुआ।
संबंधित खबरें
LIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
17 mins agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
8 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
14 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
14 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines