दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को रनवे पर दौड़ रहे एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। करीब 155 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ रहे जहाज को पायलट ने बहादुरी और समझदारी से टेक ऑफ से पहले ही रोक लिया। इसके बाद फ्लाइट में बैठे यात्रियों और एयरपोर्ट के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ सेकेंड के बाद ही पायलट को तकनीकी खराबी का पता चल गया था। इसके बाद पायलट ने प्लेन को टेक ऑफ से पहले रोक लिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट 2403 की जांच के बाद उसे रद्द कर दिया।
तकनीकी खराबी के चलते लगाया ब्रेक
सोमवार को दिल्ली से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI2403 के लिए रनवे पर दौड़ रही थी। तभी पायलट को फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। इस पर पायलट ने 155 किमी की स्पीड से दौड़ रहे फ्लाइट को इंमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक लिया। सूत्रों से पता चला है कि पायलट ने रिस्क लेकर यह कदम उठाया था। इस मामले को लेकर एयर इंडिया ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चला था। इसके बाद पायलट ने कॉकपिट क्रू ने मानक संचालक की सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टेक ऑफ को रोकने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें: गोवा से इंदौर जा रही फ्लाइट में आई खराबी, यात्रियों में मची अफरातफरी
सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। फ्लाइट को रोके जाने के बाद सभी यात्रियों को सकुशल नीचे उतारा गया। इसके बाद उन्हें एयर इंडिया स्टॉफ की तरफ एयरपोर्ट के ही एक में कक्ष ठहराया गया है। बताया जा रहा है कि यात्री इस घटना से कुछ देर के लिए सहम गए थे, लेकिन अब सभी की हालत बेहतर है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
12 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
13 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines