Air India Express pilot Death: एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट की 9 अप्रैल, 2025, बुधवार शाम को फ्लाइट से उतरते ही मौत हो गई। वो सिर्फ 28 साल के थे जिन्होंने श्रीनगर-दिल्ली उड़ान को सुरक्षित रूप से संचालित किया। अचानक से ही उनकी तबीयत खराब हो गई, और उल्टी होने लगी। पायलट का नाम अरमान बताया जा रहा है जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। हालांकि उड़ान भरते समय उनकी तबीयत ठीक थी, लेकिन अचानक से ही उल्टी होने लगी। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट को हार्ट अटैक आने के बाद उसे एयरलाइन के अधिकारियों के द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एयरलाइन ने खुद इसकी पुष्टि की है। एयरलाइन कर्मचारियों के बीच से कई सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर से उड़ान भरने वाले विमान के पायलट अरमान ने दिल्ली में उतरने के बाद विमान के अंदर उल्टी कर दी थी।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने बुलाया पर टकराया जीजा, खतरनाक नतीजा, बिहार से आई बड़ी खबर
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खोया बेहतरीन पायलट
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, हमें एक मूल्यवान साथ को चिकित्सा स्थिति के कारण खोने का गहरा अफसोस है। इस गहरे दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। हम उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं, क्योंकि हम सभी इस भारी नुकसान से उबर रहे हैं।
गोपनीयता बनाए रखने का क्या अनुरोध
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने अपील की है कि इस बात को गोपनीय रखा जाए। उन्होंने कहा हम सभी संबंधित लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे इस समय गोपनीयता का सम्मान करें और अनावश्यक अटकलों से बचें, जबकि हम उचित प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ की ‘मुस्कान’ कैसे बनी बिजनौर की शिवानी, तरीका अलग पर सेम कहानी
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
14 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
19 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
20 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
23 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 day agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
1 day agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines