Delhi AIIMS: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पर मंगलवार को साइबर अटैक (Malware Attack) हुआ। हालांकि इसे विफल कर दिया गया। एम्स को दोपहर 2:50 बजे इस बात की जानकारी हुई। तत्काल टेक्निकल टीम अलर्ट हो गई और सेवाओं को बहाल कर दिया है।
एम्स दिल्ली ने ट्वीट कर बताया कि साइबर सुरक्षा सिस्टम द्वारा 14:50 बजे एक मैलवेयर हमले का पता चला। अटैक को विफल कर दिया गया। अब ई-हॉस्पिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
पहले भी हुए साइबर अटैक
यह पहला मौका नहीं है, जब एम्स पर साइबर अटैक हुआ है। पिछले साल 23 नवंबर को इसी तरह के एक हमले में दो सप्ताह के लिए ई-हॉस्पिटल सेवाएं ठप हो गई थीं। उस वक्त अस्पताल के सर्वर पर Ransomware Attack नाम का साइबर हमला हुआ था। इसके चलते नियुक्ति, मरीजों के रजिस्ट्रेशन, डिस्चार्ज स्लिप आदि कामों पर असर पड़ा था। इस मामले में दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।
इसके बाद एम्स के कंप्यूटर सर्वर पर हमला चीनी हैकर्स द्वारा किया गया था। 100 सर्वरों में से पांच सर्वरों में हैकर्स घुस गए थे। हालांकि बाद में सेवाएं बहाल कर दी गई थीं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: सचिन पायलट करेंगे नई पार्टी का ऐलान! करीबियों ने कहा- उन्हें सिर्फ हाईकमान के जवाब का इंतजार
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
3 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
3 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
6 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
11 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
15 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
16 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
18 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines