Delhi AIIMS: साइबर हैकर्स ने एक बार फिर एम्स को बनाया निशाना, जानें कितना हुआ नुकसान?
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक इमेज।
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक इमेज।
Delhi AIIMS: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पर मंगलवार को साइबर अटैक (Malware Attack) हुआ। हालांकि इसे विफल कर दिया गया। एम्स को दोपहर 2:50 बजे इस बात की जानकारी हुई। तत्काल टेक्निकल टीम अलर्ट हो गई और सेवाओं को बहाल कर दिया है।
एम्स दिल्ली ने ट्वीट कर बताया कि साइबर सुरक्षा सिस्टम द्वारा 14:50 बजे एक मैलवेयर हमले का पता चला। अटैक को विफल कर दिया गया। अब ई-हॉस्पिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
"A malware attack was detected at 2:50 pm by the cyber-security systems in AIIMS, New Delhi. The attempt was successfully thwarted, and the threat was neutralised by the deployed cyber-security systems..," tweets All India Institute of Medical Sciences, New Delhi pic.twitter.com/EdcYhxaNFM
— ANI (@ANI) June 6, 2023
यह पहला मौका नहीं है, जब एम्स पर साइबर अटैक हुआ है। पिछले साल 23 नवंबर को इसी तरह के एक हमले में दो सप्ताह के लिए ई-हॉस्पिटल सेवाएं ठप हो गई थीं। उस वक्त अस्पताल के सर्वर पर Ransomware Attack नाम का साइबर हमला हुआ था। इसके चलते नियुक्ति, मरीजों के रजिस्ट्रेशन, डिस्चार्ज स्लिप आदि कामों पर असर पड़ा था। इस मामले में दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।
इसके बाद एम्स के कंप्यूटर सर्वर पर हमला चीनी हैकर्स द्वारा किया गया था। 100 सर्वरों में से पांच सर्वरों में हैकर्स घुस गए थे। हालांकि बाद में सेवाएं बहाल कर दी गई थीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: