हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

AI Summit 2026: 20 देशों के दिग्गज और 500 से ज्यादा AI लीडर, PM मोदी आज करेंगे समिट का उद्घाटन

दुनियाभर के लीडर को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
विज्ञापन

AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे समिट में उपस्थति मेहमानों को संबोधित भी करेंगे। AI के महत्व, इस्तेमाल और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। समिट में करीब 20 देशों के प्रमुख और प्रतिनिधियों के अलावा कई नामी टेक कंपनियों को SEO और AI लीडर पहुंचे हुए हैं। कई कंपनियों अपने AI प्रोडक्ट समिट में डिस्पले कर रही हैं।

समिट एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और भाषण भी देंगे। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT सचिव एस. कृष्णन ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोदी और VVIP मेहमानों की मौजूदगी के चलते गुरुवार को समिट पब्लिक के लिए बंद रहेगा। आज समिट में उन्हें ही एंट्री मिलेगी, जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा। इसलिए केंद्र सरकार ने AI समिट को 21 फरवरी को भी जारी रखने का ऐलान किया है।

भारत कर रहा चौथे समिट का आयोजन

बता दें कि पब्लिक के समिट 21 फरवरी की शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। हर दिन सुबह 8 बजे समिट में एंट्री शुरू हो जाएगी। भारत चौथे AI समिट की मेजबानी कर रहा है। सबसे पहले साल 2023 में ब्रिटेन में समिट हुआ था। उसके बाद मई 2024 में दक्षिण कोरिया में और फरवरी 2025 में पेरिस में समिट हुआ था। इन तीनों समिट के परिणामों को आधार बनाकर भारत चौथा समिट आयोजित कर रहा है और भविष्य में AI के इस्तेमाल की संभावनाओं पर मंथन कर रहा है।

विज्ञापन

आज AI इम्पैक्ट समिट में क्या-क्या होगा?

बता दें कि आज AI इम्पैक्ट समिट 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री मोदी के साथ फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों और यूनाइटेड नेशन्स सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस भी स्पीच देंगे. ओपनिंग सेशन के बाद प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 11 बजे दूसरे लीडर्स के साथ समिट में AI इम्पैक्ट एक्सपो भी जाएंगे, जहां वे अलग-अलग देशों के पवेलियन का दौरा करेंगे. समिट में लगाए गए स्टॉल पर डिस्पले प्रोडक्ट्स के बारे में जानेंगे और चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी करीब 12 बजे लीडर्स प्लेनरी में शिरकत करेंगे। इस सेशन में हेड्स ऑफ स्टेट, मिनिस्टर्स और सीनियर रिप्रेजेंटेटिव्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर नेशनल और ग्लोबल प्रेजेंटेशन देंगे। प्रधानमंत्री मोदी शाम 5.30 बजे से CEO राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे, जिसमें टेक कंपनियों और इंडस्ट्रियल फर्मों के सीनियर एग्जीक्यूटिव AI के डिप्लॉयमेंट पर चर्चा करने के लिए सरकारी लीडरशिप के साथ जुड़ेंगे. समिट में करीब 2 लाख लोग अपने विचार लेकर आए हैं।

विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में 500 से ज्यादा AI लीडर्स, 100 फाउंडर्स, चीफ एग्जीक्यूटिव्स, 150 एकेडेमिक्स और रिसर्चर्स, 400 CTOs, वाइस प्रेसिडेंट, फिलैंथ्रोपिस्ट, 100 से ज्यादा सरकारी रिप्रेजेंटेटिव, 20 से ज्यादा हेड्स ऑफ स्टेट और गवर्नमेंट एवं दुनियाभर के करीब 60 मिनिस्टर्स और वाइस मिनिस्टर्स पहुंचे हुए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola