AI Impact Summit: दिल्ली में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े एआई कार्यक्रम यानी AI इम्पैक्ट समिट 2026 का शनिवार को समापन है। इस दौरान कई वीवीआईपी भारत मंडपम में जुटेंगे। जाम की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। यह एडवाइजरी सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से एडवाइजरी मानने की अपील की है। साथ ही प्रभावित मार्गों के बजाय वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की सलाह दी है।
भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज आखिरी दिन है। कार्यक्रम में कई देशों के वीवीआईपी शामिल हो रहे हैं। 21 फरवरी को भी रोज से ज्यादा भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी करते हुए बताया कि भैरों रोड, भगवान दास रोड, पुराना किला रोड और मथुरा रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है। यहां पीक आवर्स में जाम की स्थिति बन सकती है। इन जगहों पर आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।
वैकल्पिक मार्ग की बात करें तो वाहन चालकों को तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड और रिंग रोड जैसे मार्ग से जाने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि सेंट्रल दिल्ली से होकर गुजरने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। भारत मंडपम और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सभी लेन अनुशासन बनाए रखें। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें।
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit में 8 साल के रणवीर ने जीता दिल, सबसे कम उम्र के कीनोट स्पीकर बने चर्चा का केंद्र
संबंधित खबरें
सीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
21 mins agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
2 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
4 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
6 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
7 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
9 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
11 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines