Shraddha Walkar Murder Case: मुंंबई की रहने वाली श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला ने पूछताछ में एक नया खुलासा किया है। आफताब ने पुलिस को पूछताछ में ये बताया है कि श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव को टुकड़े करने के बाद ठिकाने लगाने का आइडिया कहां से और कैसे आया।
पूछताछ के दौरान आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने बताया कि उसने श्रद्धा वाकर के शरीर को आरी और अन्य धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े कर दिया और उन्हें फेंकने का फैसला करने से पहले लगभग चार महीने तक शरीर के अंगों को फ्रिज में रखा था।
दोस्त के फ्लैट पर आया ये विचार
आफताब ने बताया कि श्रद्धा के कटे अंगों को फेंकने से पहले वह अपने एक दोस्त के फ्लैट पर गया था। इस दौरान वह छत पर टहल रहा था जहां से उसे छतरपुर का जंगली इलाका दिखा। इसके बाद उसने तय किया कि जंगल में ही एक-एक कर श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगा दूंगा।
बता दें कि आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने का आरोप है। आफताब ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला घोंट कर हत्या की थी। इसके बाद शवक के 35 टुकड़े कर दिए, जिसे उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने फ्लैट में फ्रिज में रखा और फिर कई दिनों तक एक-एक कर शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा।
आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। शुरुआत में उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया। अदालत ने 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
संबंधित खबरें
भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
5 hrs agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
11 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
12 hrs ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
13 hrs agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
14 hrs agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
15 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
1 day agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
1 day ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
1 day agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines