Delhi MAIDS Launches AI Device ‘ScanOair’: Delhi में अब हेल्थ सेफ्टी और भी स्मार्ट हो गई है। दरअसल, मौलाना आजाद डेंटल साइंसेज संस्थान (MAIDS) परिसर में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को एक नई AI-बेस्ड डिवाइस ‘ScanOair’ का शुभारंभ किया है। यह डिवाइस एक कॉन्टैक्टलेस और ऑल-इन-वन हेल्थ स्क्रीनिंग सिस्टम है। इस डिवाइज को मरीजों, स्टाफ और विजिटर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशली डिजाइन किया गया है।
ScanOair की खास बातें
AI-powered थर्मल स्क्रिनिंग: बिना छुए शरीर का तापमान मापता है, जिससे संभावित लक्षणों वाले लोगों की पहले ही पहचान हो जाती है।
फेस रिकग्निशन और मास्क डिटेक्शन: किसी व्यक्ति ने मास्क पहना है या नहीं, इसका तुरंत पता चल जाता है। साथ ही दोबारा आने वाले मरीजों और कर्मचारियों की पहचान भी खुद कर लेता है।
रियल टाइम डेटा एनालिटिक्स: हर दिन की भीड़, तापमान रिकॉर्ड और सेफ्टी प्रोटोकॉल का पूरा डाटा स्टोर रखता है। इससे अस्पताल प्रशासन को रिपोर्टिंग में मदद मिलती है।
क्राउड मैनेजमेंट: अस्पताल में कितने लोग अंदर आए या बाहर गए, इसकी लाइव ट्रैकिंग होती है। जिसके जरिए सोशल डिस्टेंसिंग और लाइन कंट्रोल में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: ‘देखता हूं किसी और से कैसे शादी करती हो…’ चाकू लेकर पूर्व मंगेतर के ऑफिस में घुसा शख्स
कॉन्टैक्टलेस एंट्री लॉगिंग: रजिस्ट्रेशन की झंझट नहीं होती, क्योंकि इसके जरिए स्मार्ट स्कैन से ऑटोमैटिक एंट्री हो जाती है।
इंटीग्रेशन और अलर्ट: हाई टेम्परेचर या मास्क न पहनने पर सिक्योरिटी को अलर्ट भेज सकता है।
इस डिवाइस को IDBI बैंक के CSR सहयोग से MAIDS में लगाया गया है। यह पहल दिखाती है कि कैसे पब्लिक हेल्थ को अब स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
3 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
14 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
16 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
17 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
18 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
19 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
20 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines