संसद भारत की आत्मा है...महिला आरक्षण बिल और पार्लियामेंट पर अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान

Adhir Ranjan Chowdhury

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता कांड पर किया बड़ा दावा।

विज्ञापन

Adhir Ranjan Chowdhury Statement Over Women’s Reservation Bill: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के समय राज्यसभा में पास हुआ महिला आरक्षण बिल आज तक जीवित है। हमारी CVC की बैठक में यह मांग की गई है कि महिला आरक्षण बिल को पास किया जाए। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा। हम महिला आरक्षण बिल को पारित करने की मांग फिर से दोहराते हैं।

कांग्रेस भाजपा को नहीं देगी बिल पास होने का सारा श्रेय

अधीर रंजन की इस बात से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर भाजपा को अकेले सारा श्रेय नहीं देना चाहती है। क्योंकि अधीर रंजन चौधरी ने अलग-अलग सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि 1989 में जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब स्थानीय निकायों के चुनाव में उन्होंने एक तिहाई आरक्षण महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया गया था। इसके बाद कांग्रेस की सरकारों ने लगातार प्रयास किया कि महिला आरक्षण बिल पास हो और कानून बने।

विज्ञापन

अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल पिछले 27 साल में 8 बार पेश हुआ। यह बिल कभी राज्यसभा में पास होता था तो कभी लोकसभा में नहीं होता था और जब कभी लोकसभा में पास होता तो राज्यसभा में नहीं होता था। अधीर रंजन चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का नाम लेकर इस बिल पर अपने विचार खुले तौर पर जाहिर कर दिए हैं।

अधीर रंजन ने अपने संबोधन में संसद पर भी विचार व्यक्त किए

कांग्रेस सांसद व वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने नई संसद में अपने संबोधन में कहा कि यह संसद केवल ईंटों और गारे से नहीं बनी है। यह भारत की आत्मा है। लंबे समय से दमित राष्ट्र की आत्मा को आजादी मिलने के बाद अभिव्यक्ति मिली। उस आत्मा को आजाद ही रखा जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ