Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दिल्ली की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है. दोनों शूटरों पर इनाम था और दोनों फायरिंग केस में फरार चल रहे थे, लेकिन पुलिस को दोनों एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते नजर आए. जिसके बाद दोनों को ट्रेस करके काउंटर इंटेलिजेंस ने दबोच लिया. दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. बता दें कि मामले में आरोप 2 शूटरों का UP पुलिस की STF गाजियाबाद में एनकाउंटर कर चुकी है.
11 और 12 सितंबर को हुई थी फायरिंग
बता दें कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर लगातार 2 दिन फायरिंग की गई थी. 11 सितंबर को बाइक सवार 2 नाबालिग लड़कों ने गोलियां चलाई थीं, जिन्हें 19 सितंबर को दिल्ली से पकड़ा गया है. अगले दिन 12 सितंबर को फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों का पुलिस ने 17 सितंबर को एनकाउंटर कर दिया था. उत्तर प्रदेश की STF ने गाजियाबाद में दोनों को एनकाउंटर में मार गिराया था. दोनों मृतकों की पहचान रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी गांव कहनी जिला रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी निवासी गोहाना रोड जिला सोनीपत के रूप में हुई थी.
गाजियाबाद में हुआ था शूटरों का एनकाउंटर
बता दें कि दिशा पाटनी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी. साथ ही जांच में पता चला था कि हमलावरों को पुर्तगाल से निर्देश दिए जा रहे थे. गाजियाबाद में शूटरों के एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी थी. पोस्ट में गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारे गए शूटरों को शहीद बताया था. वहीं अब गैंगस्टर रोहित गोदारा पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पलटवार किया है. लॉरेंस गैंग ने रोहित गोदारा को नकली सनातनी बताया है. दिशा पाटनी के मामले में लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखी है.
गैंगस्टर हैरी ने किया गोदारा पर पलटवार
रोहित गोदारा ने अपने 2 शूटरों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर कहा था कि जिन लोगों ने उनके शूटरों को मरवाया वो असली सनातनी नहीं हैं, इसके जवाब में लॉरेंस गैंग ने लिखा कि समाज के कुछ जयचंद आज एक महान योगी, जिन्होंने पूरे भारत के युवाओं के मन एवं आत्मा में हिन्दुत्व की ज्वाला उत्पन्न की, उनको सनातन धर्म का ज्ञान देने की कोशिश कर रहे हैं. हमारे ग्रुप का नाम लेकर युवाओं को बरगलाकर हमारे समाज की बहन बेटियों को अपमानित और डराने की कोशिश कर रहे हैं. अगर कोई सनातन धर्म पर उंगली उठाता है तो उसका जवाब हर हिन्दू देना जानता है, किसी गद्दार के ज्ञान की आवश्यकता नहीं है. सभी भाइयों को सूचित किया जाता है कि गद्दारों के बहकावे में आकर अपना नुकसान न कराएं. इन लोगों का सिर्फ अपना जेब खर्च चलाना है और इन्हीं हरकतों के कारण इनको ग्रुप से लात मारकर निकाला गया है.
संबंधित खबरें
सोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
28 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines