हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

DU Election में ABVP ने प्रेसिडेंट समेत तीन सीटों पर जमाया कब्जा, अमित शाह ने दी बधाई

विज्ञापन

ABVP captured three seats including President in DU Election: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष के साथ केंद्रीय पैनल की चार सीटों में से तीन पर भारी वोटो से जीत दर्ज की है। एबीवीपी के तुषार डेढ़ा को प्रेसिडेंट के लिए चुना गया है, उन्होंने ये जीत 23460 भारी वोटों के साथ दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अभि दहिया ने 22331 वोटो के साथ उपाध्यक्ष के पद के लिए जीत दर्ज की है।

ABVP ने प्रेसिडेंट समेत तीन सीटों पर जमाया कब्जा

इसके अलावा एबीवीपी की अपराजिता ने 24534 वोट हासिल कर सचिव पद हासिल किया। वहीं, एबीवीपी के ही सचिन बैसला 24955 वोट हासिल कर डूसू के संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित हुए। डूसू चुनाव में भारी जीत पर ग्रह मंत्री अमित शाह ने एबीवीपी और उनके कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रहित को सर्वप्रथम मानने वाली विचारधारा में युवा पीढ़ी के विश्वास को दर्शाती है।

ग्रह मंत्री अमित शाह ने एबीवीपी को दी बधाई

ग्रह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में एबीवीपी को मिली प्रचंड जीत पर परिषद् के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। यह जीत राष्ट्रहित को सर्वप्रथम मानने वाली विचारधारा में युवा पीढ़ी के विश्वास को दर्शाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद् के कार्यकर्ता युवाओं में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और राष्ट्रवाद की भावना को जागृत रखने के लिए निरंतर संकल्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें