AAP के सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- 'दिवाली पर फ्री सिलेंडर लेने महिलाएं पहुंची CM रेखा के घर'

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दीवाली और छठ पूजा से पहले केंद्र की मोदी सरकार पर ‘दिवाली पर मिलने वाले फ्री सिलेंडर’ को लेकर निशाना साधा है.

SAURABH BHARDWAJ

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दीवाली और छठ पूजा से पहले केंद्र की मोदी सरकार पर ‘दिवाली पर मिलने वाले फ्री सिलेंडर’ को लेकर निशाना साधा है.

विज्ञापन

बता दें कि सौरभ भारद्वाज ने X पर ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, दिवाली का फ्री सिलेंडर मांगने के लिए दिल्ली की महिलाएं शालीमार बाग CM रेखा गुप्ता जी के घर पहुंची हैं. उन्होंने आगे लिखा, “मोदी की गारंटी” थी कि होली दिवाली पर हर घर को फ्री सिलेंडर मिलेगा.

विज्ञापन

दिल्ली की भाजपा सरकार पर लगाया पाखंड का आरोप

वहीं, बीते दिन आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने छठ पूजा से पहले यमुना नदी की सफाई के तरीकों को लेकर दिल्ली की भाजपा सरकार पर पाखंड करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा ने पहले नदी की सफाई के लिए केमिकल के इस्तेमाल का विरोध किया था, लेकिन अब खुद वही तरीके अपना रही है.

सौरभ भारद्वाज ने याद दिलाया कि 2022 में छठ पूजा से पहले अरविंद केजरीवाल सरकार ने यमुना नदी से झाग हटाने के लिए केमिकल का छिड़काव किया था, जिससे छठ पूजा करने वालों के लिए साफ वातावरण सुनिश्चित हुआ. हालांकि, तब भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने इन केमिकल को ‘जहरीला’ बताते हुए इसकी आलोचना की थी.

विज्ञापन

‘आप’ के दिल्ली अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री जिस तरह से दिल्ली की जनता से झूठ बोल रही हैं, हमने उसका पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया है. 2022 में छठ पूजा से पहले, जब अरविंद केजरीवाल की सरकार ने यमुना में झाग हटाने के लिए केमिकल का छिड़काव किया था तो प्रवेश वर्मा वहां आए और कहा कि यह केमिकल यमुना को जहरीला बना देगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ