हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एलजी से इस्तीफे की मांग को लेकर 'आप' का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने एलजी से इस्तीफा मांगा है। इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एलजी हाउस का घेराव किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने साबित किया कि भाजपा-एलजी मिलकर कर रहे थे गैर संवैधानिक और गैर कानूनी निर्णय। इसलिए एलजी को संवैधानिक पद पर बैठने का अधिकार नहीं है।

देश में कानून और संविधान से ऊपर कुछ नहीं

आतिशी ने कहा कि देश में कानून और संविधान से ऊपर कुछ नहीं है। संवैधानिक पद पर होते हुए भी एलजी ने संविधान और कानून की अवहेलना की और एक बाद एक गलत निर्णय लिए हैं। संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले एलजी विनय सक्सेना को इस संवैधानिक पद पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। शायद देश के इतिहास में पहली बार एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का वकील कोर्ट के सामने खड़े होकर एक असंवैधानिक निर्णय की मांग कर रहा था।

दिल्ली वालों को बधाई

आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जिस संघर्ष को हमने सड़क से लेकर एमसीडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट में लड़ा, उस संघर्ष में हम सफल हुए। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया कि मेयर का चुनाव तत्काल प्रभाव से होगा। दिल्ली में एमसीडी का चुनाव हुए करीब ढाई महीने से ज्यादा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने किसी तरह से पिछले दरवाजे से एमसीडी में अपनी सरकार बनाने की हर संभव कोशिश की थी।

विज्ञापन

अप्रैल में होना था एमसीडी चुनाव 

आतिशी ने कहा कि एमसीडी चुनाव अप्रैल में होना था लेकिन बीजेपी ने चुनाव स्थगित कर दिया। चुनाव को लेकर पार्लियामेंट में एक बिल लेकर आ गए। उस एक्ट में तीनों एमसीडी का एकीकरण और 272 से 250 सीटें कर दी गई। बीजेपी को पता था कि वो चुनाव हार रहे हैं। ऐसे में किसी तरह से चुनाव को कुछ महीनों तक टाला जाए। उन्होंने अपनी मनमर्जी से परिसीमन कर सीटों को कम किया ताकि भारतीय जनता पार्टी एमसीडी चुनाव जीत जाए। गुजरात के चुनाव के समय पर एमसीडी का चुनाव करवाया।

बीजेपी संविधान और कानून का सम्मान नहीं करती

विधायक आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, संविधान और कानून का सम्मान नहीं करती है। बीजेपी गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से चोर दरवाजे से सरकार बनाने की कोशिश करती रही है। इस गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से सरकार बनाने के प्रयास में एलजी विनय सक्सेना सबसे आगे थे। विनय सक्सेना को शर्म आनी चाहिए। उन्हें याद रखना चाहिए कि वह भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता या कार्यकर्ता नहीं है। वह एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं। लेकिन उन्होंने संविधान और कानून की अवहेलना करते हुए एक के बाद एक गलत निर्णय लिए ताकि भारतीय जनता पार्टी चोर दरवाजे से सरकार बना सके। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी और एलजी साहब के मुंह पर कल तमाचा मारा है। उनको आइना दिखा दिया है कि देश में कानून और संविधान से ऊपर कुछ नहीं है।

विज्ञापन

 

(www.greenbot.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola