नई दिल्ली: दिल्ली में शिक्षा के केजरीवाल मॉडल पर एक बार फिर बड़ी मुहर लगी है। आप टीचर्स विंग (एएडीटीए) ने अपने पहले शैक्षणिक चुनावों में खाता खोला है। दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद चुनाव में पार्टी ने शुक्रवार को भारी मतों से जीत हासिल की है। एएडीटीए ने कार्यकारी परिषद चुनावों के लिए हिंदू कॉलेज में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर डॉ सीमा दास को मैदान में उतारा था, जिन्होंने 3100 से अधिक मतों से जीत हासिल की है।
कार्यकारी परिषद का चुनाव हर दो साल में
एएडीटीए के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा ने इस जीत को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अकादमिक परिषद के चुनावों में उनके सभी पांचों उम्मीदवारों की जीत तय है। बता दें दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद का चुनाव हर दो साल में होता है। इसमें 70 कॉलेजों के 12 हजार से अधिक शिक्षकों ने 21 सदस्यीय कार्यकारी परिषद के लिए दो शिक्षक प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए मतदान किया, जो कि विश्वविद्यालय का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है।
और पढ़िए – केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने यूपी में उद्योग और निवेश लाने के लिए बताई यह पांच शर्तें
पूरे दिल से वोट और समर्थन मिला
इस जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एएडीटीए के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा कि हम विश्वविद्यालय के शिक्षकों को हमारे उम्मीदवारों को पूरे दिल से वोट और समर्थन देने के लिए धन्यवाद देते हैं। कार्यकारी परिषद में डॉ. सीमा दास की जीत एड-हॉक को समाहित करने के मुद्दे की दिशा में काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करेगी। विश्वविद्यालय के घोर निजीकरण मॉडल का विरोध करेगी।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
11 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
13 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
14 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
14 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
18 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
19 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
21 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines