नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि एमसीडी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी 8 नवंबर से दिल्ली के सभी बूथ पर “कूड़े पर जनसंवाद” करेगी। एमसीडी चुनाव में “आप” का केंद्रीय मुद्दा “कूड़ा” होगा। दिल्ली में सभी बूथ पर पार्टी प्रवक्ताओं के जरिए जनसंवाद शुरू होगा। इसी संवाद के आधार पर हम एमसीडी चुनाव लड़ेंगे और एमसीडी में सरकार बनाकर समस्याओं का समाधान करेंगे।
दिल्ली के लोग एमसीडी में बदलाव चाहते हैं। दिल्ली की सफाई के जिम्मेदारी भी अरविंद केजरीवाल को देंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव सीएम केजरीवाल के काम पर हुआ था। एमसीडी का चुनाव भाजपा द्वारा दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा करने पर होगा। “आप” के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी 8 नवंबर से 20 नवंबर तक दिल्ली के सभी 13,682 बूथों पर जनसंवाद करेगी। ‘आप’ ने जनसंवाद के लिए 600 से ज्यादा प्रवक्ताओं को नियुक्त किया है, उनकी ट्रेनिंग भी हो गई है। जनसभा के दौरान लोगों से कूड़े से संबंधित पांच महत्वपूर्ण प्रश्न पूछेंगे कि क्या कूड़े की सफाई का जिम्मा फिर से उस भाजपा को देंगे जो 15 सालों में यह जिम्मेदारी निभाने में फेल हो गई?
आम आदमी पार्टी की ओर से पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव की घोषणा के बाद लोगों में खुशी है कि आखिरकार सारे तिकड़मों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को दिल्लीवालों ने चुनाव कराने के लिए विवश कर दिया।
दिल्ली में पिछले एक साल की भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों का अवलोकन करें, तो साफ-साफ दिख रहा है कि दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी एक दिशाहीन पार्टी है। एमसीडी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पास कोई एजेंडा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलीला मैदान में आए, लेकिन 15 साल एमसीडी में सरकार चलाने के बावजूद उनके पास 15 साल की एक भी उपलब्धि गिनाने के लिए नहीं थी।
एमसीडी के मई में चुनाव थे लेकिन जवाब देने की स्थिति न होने के चलते इन्होंने चुनाव टालने का सोचा, वरना जमानत जब्त होगी। पहले इस दिशाहीन पार्टी ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव टालने के लिए षड्यंत्र किए कि अगर चुनाव टालेगे तो हमारे अनुकुल परिस्थितियां बनेगी और चुनाव जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव टालने के बाद इन्होंने फिर सर्वे कराया औऱ सर्वे में फिर भाजपा हार गई। इन्होंने कहा कि कुछ ऐसा मुद्दा चाहिए जिसपर हम चुनाव लड़ सकें। ऐसे में दिल्ली में शराब नीति को लेकर झूठ पर झूठ बोलते रहे। इसके बाद फिर सर्वे कराया, जिसमें फिर भाजपा हार गई। इन्होंने सोचा कि अब क्या करें।
अब सुनने में आ रहा है कि देश का सबसे बड़ा ठग सुकेश चंद्रशेखर भाजपा का स्टार प्रचारक होगा। उसके लेटर के दम पर दिल्ली एमसीडी का चुनाव लड़ेंगे। ईडी, सीबीआई औऱ सारे झूठे आरोप जब तथ्यहीन हो गए, तब भाजपा को लग रहा है कि अब हमारी नैया दिल्ली में सुकेश चंद्रशेखर के लेटर के दम पर पार होगी। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या बोलें। अब चुनाव में नारा आया है कि सेवा ही विचार है, नहीं खोखले प्रचार है।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर एमसीडी में 15 साल दिल्ली के लोगों की सेवा की होती, तो पिछली बार सारे के सारे प्रत्याशी नहीं बदलने पड़ते। भाजपा का सेवा करने का नहीं, बल्कि मेवा खाने का इतिहास है। इनके पार्षदों ने भ्रष्टाचार का इतना मेवा खाया कि पिछली बार एक भी पार्षद को दोबारा रिपीट करने की हिम्मत नहीं हुई। अब क्या करें ये समझ में नहीं आ रहा है। अब फॉर्मूला ये भी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या दोबारा सभी का टिकट काटें। अगर टिकट काटें तो पुराने वालों को दोबारा टिकट दें। सबसे बड़ी बात यह है कि कूड़े का नाम लेने पर भाजपा को करंट लगने लगता है कि कूड़े पर बात नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव में कूड़े पर ही बात होगी। दिल्ली में कूड़े की जिम्मेदारी भाजपा शासित एमसीडी को 15 साल तक दिल्लीवालों ने दी थी। चुनाव में उसी पर बात होगी। उसी को लेकर फैसला होगा कि कूड़े की सफाई कौन करेगा? क्या अगर भाजपा को दोबारा मौका देने पर वो कूड़े की सफाई करेगी? या फिर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी को मौका दिया जाए तो वो कूड़े की सफाई करेंगे।
पिछली बार विधानसभा का चुनाव 5 साल बाद हुआ था। हम अपने काम के दम पर दिल्ली के लोगों के बीच गए थे कि हमने 5 साल में क्या किया है? हमने कहा था कि हमने आपकी बिजली फ्री की है। दोबारा मुफ्त बिजली चाहिए, तो हमे वोट दो। हमने कहा था अगर आपको दोबारा मुफ्त पानी, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, अच्छे अस्पताल, मोहल्ला क्लिनिक, बेहतर स्कूल और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए।
अपने काम के दम पर हम दिल्लीवालों के दरवाजों पर गए थे। उसके दम पर हमने लोगों से जनादेश मांगा था और लोगों ने हमें जनादेश दिया। दिल्ली के लोगों ने दिल्ली सरकार, अरविंद केजरीवाल जी को जो भी काम दिया, हमने उसे करके पूरा किया है।
गोपाल राय ने कहा कि एमसीडी में लोग बदलाव चाहते हैं कि दिल्ली की सफाई के जिम्मेदारी भी अरविंद केजरीवाल को दी जाए। दिल्ली में कूड़े के मुद्दे पर चुनाव होगा। भाजपा को जवाब देना होगा की 15 साल में यह तीन कूड़े के पहाड़ क्यों नहीं खत्म हुए। इन पहाड़ों के भाजपा के शासन में सालों तक खत्म होने की कोई संभावना नहीं है। पूरी दिल्ली में जमीन खोदकर कूड़े के पहाड़ बनाने की योजना तैयार की जा रही है।
दिल्ली के लोग इसको बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी का एमसीडी चुनाव में केंद्रीय मुद्दा कूड़ा होगा। उसके लिए दिल्ली में 8 नवंबर से कूड़े के ऊपर प्रत्येक बूथ पर जनसंवाद शुरू किया जाएगा। पार्टी के प्रतिनिधियों की तरफ से 20 नवंबर तक इसका आयोजन किया जाएगा। इस जनसंवाद के लिए 600 प्रवक्ताओं की सूची तैयार की गई है। जून को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह वह लोग हैं जो कि चुनाव लड़ने के दावेदार नहीं है।
पिछ्ले विधानसभा चुनाव में भी जनसंवाद का आयोजन किया गया था, जिसका सकारात्मक असर पड़ा था। इसके जरिए लोगों के सुझाव लिए जाएंगे और कूड़े की समस्या के निस्तारण पर चर्चा की जाएगी। एमसीडी चुनाव के बाद कूड़े की समस्या के समाधान की तरफ बड़ा जाएगा।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में 13,682 पोलिंग बूथ हैं। आम आदमी पार्टी 8 नवंबर, यानी कल से 20 नवंबर तक हर एक बूथ पर जनसंवाद करेगी। उस जनसभा के दौरान हम दिल्ली की जनता से पांच प्रश्न पूछेंगे। पहला प्रश्न होगा कि क्या आपकी गली, आपके मोहल्ले में कूड़ा होता है? क्या आप कूड़े से परेशान हैं? क्या कूड़े की सफाई होती है या नहीं होती है?
दूसरा प्रश्न यह है कि जब आप घर से निकलते हैं, कभी सब्जी लेने जाते हैं या काम पर जाते हैं, किसी रिश्तेदार के घर जाते हैं तो वहां आपको कूड़ा मिलता है या नहीं मिलता है? तीसरा प्रश्न यह है कि भाजपा ने दिल्ली में जो तीन कूड़े के बड़े बड़े पहाड़ बनाए हैं, क्या आपने उसको देखा है? वहां के लोगों का जीवन कैसा होगा, इस पर चर्चा करेंगे।
चौथा प्रश्न है कि क्या आपको पता है कि इसी तरह के कूड़े के पहाड़ों के लिए भाजपा हर विधानसभा में जगह ढूंढ रही है। कई जगह ढूंढ भी ली हैं। इस पर चर्चा करेंगे कि क्या आप चाहते हैं कि आपकी विधानसभा में भी इसी तरह का कूड़े का पहाड़ बने? हमारा पांचवा प्रश्न यह है कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा को कूड़े की सफाई के लिए 15 साल दिए।
हमारा प्रश्न यह है कि कूड़े की सफाई का जिम्मा फिर से उस भाजपा को देंगे जो 15 सालों में यह जिम्मेदारी निभाने में फेल हो गई? या उस अरविंद केजरीवाल को देंगे जिनको आपने जो भी जिम्मेदारी दी, उसमें वह पास हुए हैं। फिर चाहे वह बिजली, पानी, स्वास्थ्य व्यवस्था की बात हो, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा कराने की बात हो।
उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर हम दिल्ली की जनता के साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पार्टी ने 600 से ज्यादा प्रवक्ताओं को नियुक्त किया है। उनकी ट्रेनिंग हो गई है। अब कोशिश यह है कि कल शाम से हर एक वार्ड में 4 से ज्यादा बूथ संवाद किए जाएं जो कि हर दिन लगभग 1000-1200 बूथ संवाद होंगे। 8 नवंबर को शुरू होकर 20 नवंबर को यह बूथ संवाद पूरा हो जाएगा। इस दौरान हम दिल्ली की हर गली मोहल्ले में जाएंगे।
हर एक व्यक्ति से बात करेंगे। यह अब तक का हिंदुस्तान नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा संवाद होगा। जिसमें हम 13,682 से ज्यादा सभाएं दिल्ली में करेंगे। इन सभाओं के दौरान हम, भाजपा ने 15 सालों में कूड़े पर जो काम किया है, उसपर चर्चा करेंगे। जनता से पूछेंगे कि उस काम से वह संतुष्ट हैं या नहीं। यह अपने आप में बहुत बड़ा कैंपेन है जिसको आम आदमी पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं की मदद से कल शुरु करने जा रही है। आज आधिकारिक रूप से इसका लांच है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
5 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
6 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
9 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
10 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
10 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
11 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
13 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
13 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
13 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines